Hisar Corona news update: हिसार में कोरोना मचा रहा कोहराम, पहली बार मिले 857 केस, 6 की मौत
हिसार में कोरोना कोहराम मचा रहा है। अब तक का सबसे बड़ा कोरोना बम फूटा। एक दिन में सर्वाधिक 857 केस मिले। 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की संख्या 4 है। सात दिन से हिसार में 500 के ऊपर कोरोना केस मिल रहे हैं।
हिसार, जेएनएन। हिसार में कोरोना के संक्रमित मामलों में इस सीजन के सभी रिकॉर्ड शनिवार को फिर से टूटे। शनिवार को पहली बार 857 केस मिले हैं। यह अब तक का रिकॉर्ड है। इसके अलावा 6 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हुई है। इनमें पांच सीनियर सिटिजन हैं।
हिसार में कोरोना कोहराम मचा रहा है। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 2 शहरी और 4 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। कोरोना का प्रसार दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को 784 केस मिले थे। वहीं, वीरवार को हिसार में एक साथ 680 कोरोना केस मिले थे। बीते सात दिनों से हिसार जिले में 500 के ऊपर कोरोना केस मिल रहे हैं। सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की खपत भी दस गुना तक बढ़ चुकी है। अब निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की कमी खलने लगी है।
78.33 पर पहुंचा रिकवरी रेट
बुधवार को हिसार में अब तक एक दिन में सर्वाधिक 594 केस मिले थे। वीरवार को इन संक्रमित केसों का भी रिकॉर्ड टूट गया था तो शुक्रवार को वीरवार का भी रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार को भी रिकॉर्ड टूटा। शनिवार को फिर से रिकॉर्ड टूटा। यह हिसार में एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मिलने का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना के 857 नए मामले मिलने से कुल मामले 24541 पर पहुंच गए है। वहीं कोरोना से 19224 लोग स्वस्थ हो चुके है। वहीं अब एक्टिव मामले बढ़कर 4935 हो गए हैं। जबकि रिकवरी रेट 78.33 पर पहुंच गया है। 382 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ेंः विश्व पटल पर चमका भिवानी का सितारा, मुक्केबाज सचिन ने वर्ल्ड यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
यह भी पढ़ेंः पतियों की पुलिस से गुहार, पत्नी से बचा लो सरकार, रोहतक का हैरान कर देने वाला मामला
यह भी पढ़ेंः सावधान! युवाओं को निशाना बना रहा कोरोना, 25 और 30 साल के युवाओं ने तोड़ा दम