Move to Jagran APP

नौतपा में चौथे दिन बारिश, जम्‍मू के कटरा से ठंडा रहा हरियाणा का रोहतक

हरियाणा में नौतपा के दौरान जमकर बारिश हो रही है। नौतपा के चौथे दिन भी राज्‍य में बारिश हुई। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। राज्‍य में कई जगह पहाड़ों की तरह के मौसम का अहसास हुआ।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 08:44 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 08:44 AM (IST)
नौतपा में चौथे दिन बारिश, जम्‍मू के कटरा से ठंडा रहा हरियाणा का रोहतक
नौतपा में चौथे दिन बारिश, जम्‍मू के कटरा से ठंडा रहा हरियाणा का रोहतक

हिसारए जेएनएन। झुलसा देने वाला नौतपा इस बार ठंडा है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार चौथे दिन बारिश हुई। इसी कारण जम्मू के कटरा से भी ठंडा रोहतक रहा है। अंबाला, झज्जर, सिरसा, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद समेत कई जिलों में हुई बारिश हुई। अंबाला में जलभराव की स्थिति बन गई। कटरा में दिन के समय 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रोहतक में 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह तापमान सामान्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम है।

loksabha election banner

एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार चार दिन तक प्रदेश के कुछ-कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश

करनाल में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम था। शनिवार देर रात और रविवार को हुई बारिश के बाद कई शहरों में जलभराव हो गया। प्रदेश के सभी जिलों में अंबाला में सर्वाधिक 11.9 एमएम तो हिसार में 10.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश आने का बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ रहा। इस पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण चार दिनों तक कई क्षेत्रों में बारिश हुई।

 ----------

चार वर्ष बाद गर्मी में 33 डिग्री तक पहुंचा हिसार का तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो हिसार में पिछले चार वर्ष बाद 31 मई का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। यह सामान्य तापमान से 9 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले 2016 में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम है। ऐसे में न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमानों में भारी गिरावट हुई है।

----------------

अभी बादल छाए रहेंगे

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि सोमवार को ही कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम सुहाना रहेगा। चार जून तक धूप निकलेगी, इसके साथ ही बादलवाई भी रहेगी। जिससे मौसम में तापमान अधिक नहीं बढ़ेगा।

------

खेती पर प्रभाव

बारिश से कुछ किसानों को राहत मिली है। हालांकि जिन खेतों में पानी ठहर गया, वहां खीरे की फसल खराब होने की आशंका है। नरमा की की काश्त वाले किसानों को इस बारिश का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जहां अधिक ओलावृष्टि हुई, वहां नुकसान है। 

बारिश से जींद में दीवार गिरी, दो दबे

बारिश के कारण कई जिलों में व्यापक नुकसान हुआ हैं। जींद के पुराने किले पर बनाए महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क की दीवार गिर गई। दो मकान मलबे में दब गए। कई जिलों में आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हिसार के बरवाला में खंभे टूट गए। हांसी में पेड़ गिर गए। नारनौंद में अनाज मंडी और जींद में दुकान की दीवार गिर गई। जबकि फतेहाबाद में ओलावृष्टि भी हुई है।

------------

बारिश का ब्योरा

जिला    बारिश एमएम में

हिसार- 10.6

अंबाला- 11.9

भिवानी- हल्की बारिश

चंडीगढ़- 3.2

पंचकूला- 2.8

करनाल- 8.8

रोहतक- 2.2

सिरसा- हल्की बारिश

नोट- बारिश मिलीमीटर में है।

--------------

प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

सिरसा-  34.2- 22.7

हिसार- 33.0- 19.8

अंबाला- 32.1- 19.9

भिवानी- 35.7- 23.8         

चंडीगढ़- 31.9- 22.3         

पंचकूला- 31.7- 21.5         

फरीदाबाद- 34.6- 21.5         

गुरुग्राम-  34.5- 21.5     

करनाल-  31- 20.6       

कुरुक्षेत्र-  31.7- 20.5       

नारनौल-  32.0- 20.5       

रोहतक- 28.3- 21.4

यह भी पढ़ें: 100 लाेगों को जाना था औरंगाबाद, बैठा दिया अररिया की ट्रेन में, खाने को मिलीं चार पूडि़यां व चटनी


यह भी पढ़ें: खुद को मृत साबित कर US जाकर बस गया, कोरोना के डर से 28 साल बाद पंजाब लौटा तो खुली पोल

यह भी पढ़ें: Lock down 5.0: पंजाब ने लॉकडाउन चार सप्‍ताह बढ़ाया, 30 जून तक रहेगा लागू


यह भी पढ़ें: दादी से मिलने मालगाड़ी से चला गया किशोर, दो माह तक लखनऊ में भटकता रहा, डीसी ने पहुंचाया


यह भी पढ़ें: कामगारों की छटपटाहट: भ्राजी, तुस्सी घर लौट आओ...बाबूजी हमहू चाहित है, कौनो व्‍यवस्‍था करावा


यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.