Move to Jagran APP

हरियाणा मौसम अपडेट : आगामी दो दिनों तक इसी प्रकार का रहेगा सर्द मौसम, चलेगी शीतलहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो 15 जनवरी के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है। मौजूदा समय में पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा व बारिश से वातावरण में मौजूद नमी मैदानी क्षेत्र में सर्दी बढ़ाने का काम कर रही है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 08:01 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 08:01 AM (IST)
हरियाणा मौसम अपडेट : आगामी दो दिनों तक इसी प्रकार का रहेगा सर्द मौसम, चलेगी शीतलहर
हरियाणा में शीतलहर के चलते सूर्य के भी दर्शन नहीं हो रहे हैं

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में पिछले तीन दिन से मौसम सर्द है। सूर्य देव के दर्शन भी काफी कम हो रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो 15 जनवरी के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है। मौजूदा समय में पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा व बारिश से वातावरण में मौजूद नमी मैदानी क्षेत्र में सर्दी बढ़ाने का काम कर रही है। सर्दी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में अधिकांश जिलों में सामान्य से कम तापमान चल रहा है। प्रदेश में दिन के समय सबसे कम हिसार और सिरसा में तापमान दर्ज किया गया। जिसमें हिसार में 13 डिग्री तो सिरसा में 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

loksabha election banner

इस साल का हिसार में पहला कोल्ड डे

हिसार में इस साल का पहला कोल्ड डे वीरवार को दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा दिन हिसार का रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री घटकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां दिन और रात्रि के तापमान में महज 4.4 डिग्री का ही अंतर है। इससे पहले वर्ष 2021 में 17 जनवरी को दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था तो वर्ष 2020 में एक जनवरी को 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके साथ ही दृश्यता 200 मीटर के आसपास बनी हुई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ के अनुसार जब रात्रि तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम हो तब कोल्ड डे घोषित होता है। इसके साथ ही जब दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 7 डिग्री सेल्सियस कम होता है तो यह स्थिति सीवियर कोल्ड डे की होती है।

----------------

हरियाणा, राजस्थान में क्यों बढ़ रही है ठंड

हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में ठंड बढ़ने का कारण बारिश से जुड़ा हुआ है। चंडीगढ़ स्थित भारत मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो हाल ही में हुई बारिश से अभी भी हवा में नमी है। यही नमी सर्द मौसम बना रहा है। हवा के चलने से गलन और भी अधिक हो गई है। इसी कारण से धुंध हो रही है और यही कारण है जिसके चलते दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। आने वाले दाे दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति बनी रहेगी। 15 जनवरी के बाद नमी कुछ कम होगी तो सर्दी का प्रकोप दिन में कम होगा।

-------------

प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 14.8- 9.9

भिवानी- 15.1- 9.9

पंचकूला- 15.6- 10.4

गुरुग्राम- 16.4- 6.6

करनाल- 14.0- 6.5

कुरुक्षेत्र- 14.3- 10.3

हिसार- 13.0- 8.4

रोहतक- 17.0- 8.0

सिरसा- 13.4- 5.8

नारनौल- 17.0- 5.3

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.