Move to Jagran APP

Haryana Weather update: हरियाणा में बदला मौसम, हिसार में झमाझम बारिश, उमस से राहत

हरियाणा में मौसम ने फिर करवट बदली है। हिसार में बादल छा गए हैं। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 4.30 बजे तक हिसार समेत कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इधर गर्मी से भी हाल बेहाल है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 02:36 PM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 02:36 PM (IST)
Haryana Weather update: हरियाणा में बदला मौसम, हिसार में झमाझम बारिश, उमस से राहत
10 अगस्त के बाद मौसम बदलेगा और गर्मी बढ़ेगी।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में हिसार समेत कई जिलों में अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिली है। हिसार में अब भी बादल भी छाए हुए हैं। हालांकि दिन भर उमस ने परेशान कर रखा था। बारिश हुई तो उमस से राहत मिली। कई क्षेत्रों में जलभराव भी हुई।

loksabha election banner

हिसार के चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन घंटों में जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखीदादरी, नूंह-मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, जिलों में व इस  के आसपास के क्षेत्रों  में मौसम बदल सकता है। हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इधर हिसार में सुबह से तेज धूप ने गर्मी बढ़ाई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दोपहर में बादल छा गए। लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ाई। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान  27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिली।

10 अगस्त के बाद सताएगी गर्मी

हरियाणा में 10 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस समय तक मानसून सक्रिय रहे। मगर उसके बाद गर्मी सितम ढाएगी। 10 अगस्त के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। प्रदेश में अभी भी मानसून की सक्रियता के कारण बारिश भी कहीं-कहीं हो रही है। लेकिन 10 अगस्त के बाद गर्मी झेलने के लिए तैयार रहिए।

इस बार मानसून कम मेहरबान रहा

इस बार हरियाणा में मानसून कम मेहरबान रहा है। आंकड़ों पर नजर मारें तो हरियाणा में सामान्य से कहीं कम बारिश हुई है। सीजन में अब तक 326.2 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी। जबकि 234.1 एमएम बारिश ही हुई है। सामान्य से यह 39 फीसद कम है। इसी तरह तीस जुलाई से पांच अगस्त तक की अवधि में प्रदेश भर में 56.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थे, जबकि यह 40.6 एममए हुई है यानी सामान्य से 40 फीसद कम है। सबसे कम बारिश अंबाला, फरीदाबाद, पंचकूला और यमुनानगर में हुई है। 

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.