Move to Jagran APP

Haryana Weather News: एकाएक बढ़ी ठंड, 10 डिग्री से नीचे आया तापमान, सुबह शाम ज्‍यादा सर्दी

सर्दी के मौसम में इस साल नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आया है। लोगों ने दिन में ही गर्म वस्त्र पहनने शुरू कर दिए है। वीरवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 03:16 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 03:16 PM (IST)
Haryana Weather News: एकाएक बढ़ी ठंड, 10 डिग्री से नीचे आया तापमान, सुबह शाम ज्‍यादा सर्दी
हरियाणा में ठंड बढ़ने लगी है इस सीजन में ज्‍यादा ठंड रहने के आसार हैं

जागरण संवाददाता, फतेहबाद : लगातार ठंड बढ़ रही है। इसका असर अब तापमान में भी देखा जा सकता है। जिले में पहली बार ऐसा हुआ है कि सर्दी के मौसम में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। इस कारण अब लोगों ने दिन में ही गर्म वस्त्र पहनने शुरू कर दिए है। वीरवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 19 व 20 नवंबर को मौसम परिवर्तनशील रहने की उम्मीद जताई है। ऐसे में और अधिक ठंड गिरनी शुरू हो जाएगी।

loksabha election banner

जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है वैसे ही इसका असर अब स्वास्थ्य पर देखने का मिल रहा है। ठंड के कारण बच्चे अधिक बीमार हो रहे है। बच्चे सर्दी की चपेट में आ रहे है। सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में बच्चों की ओपीडी भी अधिक बढ़ गई हैं। डाक्टर खुद मान रहे है कि इस समय बच्चे बुखार, जुकाम व खांसी के अधिक आ रहे है। ऐसे में डाक्टरों की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है कि बच्चों को गर्म वस्त्र पहनाकर रखे। अगर बाहर जाना पड़ रहा है तो बाइक पर सुबह के समय सफर न करे।

अब जाने कैसा रहेगा मौसम

राज्य में मौसम आमतौर पर 22 नवंबर तक खुश्क बने रहने की संभावना है। परंतु कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 व 20 नवंबर को बीच बीच में कहीं-कहीं हल्की बादलवाई भी संभावित है। इस दौरान हल्की गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट भी संभावित। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण ठंड भी बढ़ने की उम्मीद है।

अब जाने पिछले कुछ दिनों का तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

10 नंवबर 29 13

11 नवंबर 28 12

12 नवंबर 29 12

13 नवंबर 28 11

14 नवंबर 27 10

15 नवंबर 27 10

16 नवंबर 28 10

17 नवंबर 27 10

18 नवंबर 27 9

नोट: यह तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

---प्रदेश में 19 व 20 नवंबर को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल भी छा सकते है, लेकिन बरसात की संभावना नहीं है। लेकिन रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं दिन तापमान सामान्य बने रहने की संभावना है।

डा. मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.