Move to Jagran APP

हरियाणा पुलिस फोर्स में 8 फीसद ही महिलाएं, सरकार ने 15 फीसद करने का रखा टारगेट

हरियाणा पुलिस में अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के अलावा आबादी में 50 फीसद हिस्सेदारी रखने वाली महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी बेहद कम है। हालांकि वर्तमान सरकार वंचित तबकों की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएं है जिससे महिलाओं की हिस्सेदारी 3 से 8 फीसद बढ़ी है

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 09:06 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 09:06 AM (IST)
हरियाणा पुलिस फोर्स में 8 फीसद ही महिलाएं, सरकार ने 15 फीसद करने का रखा टारगेट
हरियाणा में महिला पुलिस की संख्‍या बढ़ाए जाने की दरकार है

हांसी(हिसार)[मनप्रीत सिंह] समाज के वंचित तबकों के उत्थान के लिए आरक्षण लागू किया गया है, लेकिन कई सेक्टरों में इन वर्गों को अभी निर्धारित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। हरियाणा पुलिस में अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के अलावा आबादी में 50 फीसद हिस्सेदारी रखने वाली महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी बेहद कम है। हालांकि वर्तमान सरकार वंचित तबकों की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएं है जिससे प्रदेश पुलिस में महिलाओं की हिस्सेदारी 3 से 8 फीसद बढ़ी है व सरकार ने 15 फीसद का लक्ष्य रखा है। हाल में जारी हुई बीपीआरडी की रिपोर्ट का अध्ययन करने पर हरियाणा पुलिस से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य निकलकर सामने आए। देश के कई अन्य राज्यों की पुलिस से से प्रदेश पुलिस कई मामलों में बेहतर है।

loksabha election banner

वीआइपी सुरक्षा का भार हुआ कम

वर्ष    वीआइपी    सुरक्षा में तैनात पुलिस

2019    1355        3074          

2018    1493        3556

-कुल थाने - 382

-पुलिस फोर्स - 52088

-खाली पद - 17761

-महिला पुलिस - 4344 (8 फीसद)

-5 फीसद पुलिस वीआइपी सुरक्षा में

-7 हजार कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरु

1 लाख आबादी पर 241 पुलिस फोर्स होने चाहिए

1 लाख आबादी पर 180 पुलिस फोर्स है

औसतन प्रत्येक महिला थाना पर 3126 महिलाओं को सुरक्षा की जिम्मेदारी

1 पुलिस कर्मी के कंधों पर 554 व्यक्तियों की सुरक्षा का जिम्मा है, जबकि प्रत्येक 413 व्यक्तियों की सुरक्षा में एक पुलिस कर्मी होना चाहिए।  

डीजीपी से कांस्टेबल तक स्थिति

रैंक          मंजूर      वर्तमान स्थिति

डीजीपी   7                   4

एडीजीपी 8                   4

आईजी     28               13

डीआईजी 16                 12

एसपी      90                 63

एएसपी   32                    7

डीएसपी  236               170

इंस्पेक्टर  1075             922

एसआई    3300            2268

एएसआई 5805             4747

हेड-कांस्टेबल 12028      8297

कांस्टेबल 47224            35581

पुलिस फोर्स में महिलाएं 8 फीसद हैं जो राष्ट्रीय अनुपात से भी 2 फीसद कम है।

रैंक         महिला अफसर

एएसपी          3

डीएसपी         18

इंस्पेक्टर         69

एसआई          213

एएसआई        500

हेड-कांस्टेबल   682

कांस्टेबल         2847

वंचित वर्गों को अभी नहीं मिला है वाजिब हक

हरियाणा पुलिस में अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी

रैंक         अनुसूचित जाति     पिछड़ा वर्ग

डीएसपी         17 फीसद      24 फीसद

इंस्पेक्टर         09 फीसद      18 फीसद

एसआई          14 फीसद       26 फीसद

एएसआई        15 फीसद      23 फीसद

हेड-कांस्टेबल   16 फीसद      24 फीसद

कांस्टेबल         18 फीसद     26 फीसद

(नोट - अनुसूचित जाति वर्ग को 20 फीसद व पिछड़ा वर्ग को 27 फीसद आरक्षण निर्धारित है)

स्त्रोत - पुलिस संगठनों के आंकड़े 2020, बीपीआरडी रिपोर्ट के आधार पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.