Move to Jagran APP

Haryana Monsoon News: हरियाणा में 18 जुलाई से 21 जुलाई के बीच फिर झमाझम बरसेंगे बादल

17 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर एरिया बनने से मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ने के कारण राज्य के सभी क्षेत्रों में गरज-चमक व हवायों के साथ 18 जुलाई से 21 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 11:39 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 11:39 AM (IST)
Haryana Monsoon News: हरियाणा में 18 जुलाई से 21 जुलाई के बीच फिर झमाझम बरसेंगे बादल
हरियाणा में मानसून एक बार फिर से एक्टिव होने के आसार हैं

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में तीन दिन ठंडा मौसम रहने के बाद शुक्रवार को धूप निकल आई। इससे हल्‍की उमस भी बनी हुई है। हालांकि मानसून की बारिश ने गर्मी को काफी कम कर दिया है। आलम यह है कि हरियाणा के 22 जिलों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। इसके साथ ही सबसे कम तापमान अंबाला में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। मगर शुक्रवार को तापमान में कुछ तेजी दिखाइ दे सकती है। क्योंकि मौसम परिवर्तनशील रहने के कारण शुक्रवार को बारिश के भी आसार नहीं है। हालांकि 18 जुलाई से प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञानियों ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

loksabha election banner

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार कल मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी हरियाणा व दक्षिणी हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में 17 जुलाई को एक लो प्रेशर एरिया बन सकता है। जिसके कारण हरियाणा में में मानसूनी बारिश 18 से फिर अपना असर दिखाएगी। इस दौरान गरज चमक भी आ सकती है।

आज और कल मौसम परिवर्तनशील

हरियाणा राज्य में अगले दो दिनों 15 व 16 जुलाई को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व उत्तरी हरियाणा में कहीं-कहीं व दक्षिण पाश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मगर 17 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर एरिया बनने से मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ने के कारण राज्य के सभी क्षेत्रों में गरज-चमक व हवायों के साथ 18 जुलाई से 21 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज व भारी बारिश होने की भी संभावना है।

प्रदेश में किस जिले में कितना तापमान

अंबाला- 29.6

भिवानी- 35.4

चंडीगढ़- 33.2

गुरुग्राम- 35.6

हिसार- 34.0

करनाल- 28

नारनौल- 36.1

रोहतक- 32.3

सिरसा- 34.2

नोट- अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.