Move to Jagran APP

Weather News Haryana: पहाड़ों की ठंड को भी मात दे रहीं हिसार की रातें, अब धुंध भी करेगी परेशान

राज्य में छह दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इसके साथ ही शुक्रवार व शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की पहाडिय़ों की तरफ बढ़ रहा है जिससे चार दिसंबर की रात्रि से छह दिसंबर तक बीच-बीच में हल्के बादल रहने से रात्रि तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 09:49 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 09:49 AM (IST)
Weather News Haryana: पहाड़ों की ठंड को भी मात दे रहीं हिसार की रातें, अब धुंध भी करेगी परेशान
हरियाणा में आगामी दो से तीन दिनों में बादल छाने के कारण रात्रि तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है

हिसार, जेएनएन। मौसम में परिवर्तन और बढ़ती ठंड लगातार रात्रि तापमान को प्रभावित कर रही है। इस बार रात्रि तापमान नवंबर के आखिर और दिसंबर के शुरुआत में सबसे अधिक ठंड का अहसास करा रहा है। खास बात तो यह है कि इन दो माह में रात्रि तापमान दो बार रिकार्ड भी तोड़ चुका है। यहां तापमान शिमला और मनाली से भी कम रह चुका है। वीरवार को हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहकर 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहकर 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि शिमला शहर में रात्रि तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस है। आमतौर पर दिन के समय आसमान साफ होने से धूप लोगों को गर्मी का अहसास भी करा रही है तो रात शीत लहर जैसा महसूस होती है। शुक्रवार को भी सुबह ही धूप निकल आई तो कहीं कहीं पर धुंध भी छाई।

loksabha election banner

पिछले पांच दिनों में हिसार का तापमान

तारीख- अधिकतम- न्यूनतम

29 नवंबर- 24.0- 5.8

30 नवंबर- 23.5- 6.9

1 दिसंबर-  27.1- 6.7

2 दिसंबर- 26.6- 7.2

3 दिसंबर- 26- 8

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है

इस माह रात्रि तापमान दो बार तोड़ चुका है रिकार्ड

आठ वर्षों में इतना कम था एक दिसंबर का रात्रि तापमान

वर्ष- रात्रि तापमान

2012- 4.5

2013- 8.0

2014- 9.0

2015- 9.7

2016- 9.5

2017- 7.0

2018- 7.5

2019- 8.1

2020- 6.7

नोट- रात्रि तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

30 नवंबर को पिछले पांच वर्षों में सबसे कम रात्रि तापमान

वर्ष- तारीख व माह- रात्रि तापमान

2015- 27 नवंबर - 6.9

2016- 29 नवंबर- 6.9

2017- 24 नवंबर- 5.5

2018- 7 नवंबर- 7.5

2019- 12 नवंबर- 8.8

2020- 30 नवंबर- 6.9

नोट- रात्रि तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

---------------

छह दिसंबर तक मौसम खुश्क

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष मदन लाल खिचड़ ने बताया कि राज्य में छह दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इसके साथ ही शुक्रवार व शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की पहाडिय़ों की तरफ बढ़ रहा है, जिसके आंशिक प्रभाव से चार दिसंबर की रात्रि से छह दिसंबर तक बीच-बीच में हल्के बादल रहने की संभावना के कारण रात्रि तापमान में बढ़ोतरी संभव है। इसके साथ ही शुक्रवार सायं बाद हवाओं में बदलाव की संभावना है। पश्चिमी हवाओं से पुरवाई हवाएं चलेंगी, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी। मगर छह दिसंबर के बाद में फिर से पश्चिमी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।

---- ,

इसलिए अधिक ठंडा रहता है हिसार

हिसार हरियाणा के दूसरे शहरों से अलग है। यह शहर बालू व पथरीली मिट्टी पर बसा हुआ है। हिसार एरिड जोन में भी शामिल है। यहां प्रदेश के दूसरे शहरों से अधिक गर्मी और सर्दी पड़ती है। वहीं दूसरा कारण यह भी है कि यह क्षेत्र राजस्थान से लगता क्षेत्र है, इसलिए यहां ङ्क्षसचाई की सुविधाएं कम हैं। जहां पानी के स्रोत कम होते हैं वहां अक्सर गर्मियों में अधिक गर्मी तो सर्दियों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है।

फीसद

- 66 फीसद मौसम में आद्रता

- 70 फीसद अल सुबह कोहरे में विजिबिल्टी

- 19.9 मिलीमीटर नवंबर माह में बारिश हुई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.