Move to Jagran APP

बारिश की बाद बढ़ी ठंड, मौसम साफ होने के साथ खेतों में जमा पाला, इन फसल पर पड़ेगा असर

हरियाणा के किसानों का कहना है कि जनवरी माह में यह दूसरी बार है जब पाला जमा है। इससे पहले 3 जनवरी को पाला जमा था। जिससे किसान परेशान नजर आए थे लेकिन उसके बाद बरसात होने के बाद कुछ राहत मिली थी।

By Naveen DalalEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 08:22 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 08:22 AM (IST)
बारिश की बाद बढ़ी ठंड, मौसम साफ होने के साथ खेतों में जमा पाला, इन फसल पर पड़ेगा असर
बारिश के बाद ठंड बढ़ने से खेतों में जमा पाला।

फतेहाबाद, जागरण संवाददाता। हरियाणा में पिछले 2 दिनों से मौसम साफ हो गया था। जिसे किसानों को राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार सुबह जब किसान खेतों की तरफ से तो पाला जमा देख  परेशान नजर आए। किसानों की मानें तो यह पाला सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक है। अगर आने वाले दिनों में ऐसा ही पाला जमता है तो गेहूं की फसल पर असर देखने को मिलेगा। इस समय सबसे अधिक सब्जियों की फसल पर पालक का प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों तक मौसम साफ रहेगा।

loksabha election banner

जनवरी माह में दूसरी बार जमा पाला

इस साल जनवरी माह में यह दूसरी बार है जब पाला जमा है। इससे पहले 3 जनवरी को पाला जमा था। जिससे किसान परेशान नजर आए थे, लेकिन उसके बाद बरसात होने के बाद कुछ राहत मिली थी। लेकिन पिछले दिनों हुई बरसात के कारण सिर्फ एक दिन धुंध छाई थी।

यह कहना है किसानों का

गांव बड़ोपल निवासी रिछपाल, महेश कुमार, भूप सिंह, महेंद्र सिंह, विजय सिंह ने बताया कि बरसात के कारण फसलों को फायदा हुआ था वही 1 दिन धुंध भी छाई थी। शुक्रवार सुबह जब खेतों में गए तो देखा कि पाला जमा हुआ है। सबसे अधिक सरसों की फसल पर इसका असर देखने को मिला। किसानों ने बताया कि उन्होंने सब्जी की फसल भी लगा रखी है।  इसका असर देखने को मिल रहा है। अगर लंबे समय तक ऐसा ही मौसम रहेगा तो नुकसान होगा। ऐसे में उन्हें शाम को सिंचाई करनी पड़ेगी।

यह कहना है कृषि अधिकारी का

मौसम साफ होने के बाद तेज गति से हवा चली थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा था की पाला जमेगा। अभी इसका फसलों पर असर देखने को नहीं मिलेगा। अगर लंबे समय तक पाला जमता है तो असर पड़ेगा। सब्जियों की फसल में किसान देर शाम को सिंचाई करें ताकि पाले का असर अधिक ना रहे।

------डॉ भीम सिंह एसडीओ कृषि विभाग फतेहाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.