Haryana Budget 2021: बजट के प्रावधान से फतेहाबाद में बनेगी 67 सड़कें के साथ मिला दूसरा फोरलेन
नाबार्ड के सहयोग से बनने वाली सड़कों में फतेहाबाद जिले की 67 सड़के बनेगी। वहीं पानीपत से डबवाली तक बनने वाले फोरलेन भी फतेहाबाद से 65 किलोमीटर होकर गुजरेगा। इससे आवागमन की सुविधा तो बेहतरीन होगी ही। वहीं साथ जमीन अधिग्रहण करने से मार्केट में तेजी आएगी।
फतेहाबाद, जेएनएन। प्रदेश सरकार ने बजट में कई नई सड़कों के सुधारीकरण के साथ कई फोलरेन का प्रावधान किया है। नाबार्ड के सहयोग से बनने वाली सड़कों में फतेहाबाद जिले की 67 सड़के बनेगी। वहीं पानीपत से डबवाली तक बनने वाले फोरलेन भी फतेहाबाद से 65 किलोमीटर होकर गुजरेगा। इससे आवागमन की सुविधा तो बेहतरीन होगी ही। वहीं साथ जमीन अधिग्रहण करने से मार्केट में तेजी आएगी। लोगों को खूब रोजगार मिलेगा। फिलहाल जिले में एक फोरलेन गुजर रहा है। जो डबवाली से हिसार तक बना हुआ है। अब दूसरा फोरलेन बनने से जिले के विकास के नए मार्ग खुलेंगे।
वहीं 67 सड़कों का सुधारीकरण व नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। जो करीब 224 किलोमीटर लंबी है। ये सड़कें गत वर्ष मार्केटिंग बोर्ड से लोक निर्माण विभाग के पास चली गई है। जो लंबे समय से टूटी हुई है। अब बजट में प्रावधान होने के बाद सड़क के चौड़ी होने के साथ नवीनीकरण की उम्मीद जगी है।वहीं डबवाली से पानीपत बनने वाला ईस्ट-वेस्ट फोरलेन फतेहाबाद से होकर गुजरगा। रोड के लिए दोनों तरफ जमीन का अधिग्रहण होगा। यह रोड फतेहाबाद में सनियाना, भूना, रतिया व होते हुए हांसपुर जाएगा। यह दूरी करीब 65 किलोमीटर है। इससे फतेहाबाद, रतिया व टोहाना तीनों विधानसभा कवर होगी। विदित रहे कि डबवाली से पानीपत तक बनने वाला फोरलेन डबवाली, कालावाली, रोडी, सरदुलगढ़, हांसपुर, रतिया, भूना, सनियाणा, प्रभुवाला, उचाना, नगुरां, सफीदो से पानीपत तक बनाई जाएगी।