Move to Jagran APP

हरियाणा बोर्ड के 12वीं का रिजल्‍ट आज, दो लाख 27 हजार 585 विद्यार्थियों का रिजल्‍ट पहले से होगा अलग, जानें क्‍या है नया आधार

एचबीएसई 12वीं का परिणाम जारी करने के लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि 12वीं के दाे लाख 27 हजार 585 विद्यार्थियों के लिए यह परिणाम खुशखबरी देने वाला होगा। इस बार रिजल्‍ट का आधार नया होगा।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 08:10 AM (IST)
हरियाणा बोर्ड के 12वीं का रिजल्‍ट आज,  दो लाख 27 हजार 585 विद्यार्थियों का रिजल्‍ट पहले से होगा अलग, जानें क्‍या है नया आधार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कल 12वीं का रिजल्‍अ जारी करेगा। (सांकेतिक फोटो)

सुरेश मेहरा, भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं का परिणाम जारी करने के लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। यह आज जारी होगा। यह रिजल्‍ट पहले से अलग होगा और इस बार रिजल्‍ट के लिए नया आधार बनाया गया है। माना जा रहा है कि 12वीं के दाे लाख 27 हजार 585 विद्यार्थियों के लिए यह परिणाम खुशखबरी देने वाला होगा। इनमें एक लाख 18 हजार 716 लड़के और एक लाख आठ हजार 869 लड़कियां शामिल हैं।

loksabha election banner

शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों से आंतरिक मूल्यांकन के अंक मंगवा लिए गए हैं। बोर्ड का परिणाम जैसे ही जारी किया जाएगा इसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। विद्यार्थी इसे उसी समय अपना रोल नंबर, माता पिता का नाम या जन्मतिथि के आधार पर देख सकते हैं।

12वीं के 60 फीसदी आंतरिक अंक परिणाम में जुड़ेंगे :

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए इस कक्षा के आंतरिक अंकों का 60 फीसदी लिया जाएगा। 10वीं के अंकों का 30 फीसदी और 11वीं के अंकों के 10 फीसदी अंक 12वीं का परिणाम जारी करने के लिए शामिल किए जाएंगे।

सबसे ज्यादा जींद जिला के हैं 18 हजार 444 और सबसे कम हैं पंचकुला के 2847 विद्यार्थी :

शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार भी शानदार परिणाम की उम्मीद की जा रही है। यह माना जा रहा है कि यह परिणाम भी 100 फीसदी रहेगा। प्रदेश के दो लाख 27 हजार 585 विद्यार्थियों मेंं से सबसे ज्यादा जींद जिला के 18 हजार 444 विद्यार्थी हैं। सबसे कम विद्यार्थियों की बात करें तो पंचकूला के 2847 विद्यार्थी हैं। इनमें से प्रदेश के कुल छात्र-छात्राओं को देखें तो इनमें एक लाख 18 हजार 716 लड़के और एक लाख आठ हजार 869 लड़कियां शामिल हैं। लड़कों में हिसार की सबसे ज्यादा 9 हजार 320 छात्र हैं और सबसे कम 1214 पंचकुला से हैं। इसी प्रकार छात्राओं में सबसे ज्यादा 9 हजार 124 हिसार और सबसे कम 1633 पंचकुला की छात्राएं शामिल हैं। कुल मिला यह है कि छात्र-छात्राओं की सबसे ज्यादा संख्या प्रदेश भर में हिसार की हैं वहीं सबसे कम पंचकुला की है।

26 को जारी होगा 12वीं का परिणाम :

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम 26 जुलाई को जारी होगा। बोर्ड ने इसके लिए पूरी की तैयारी है। जैसे ही परिणाम जारी होगा उसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। परिणाम विद्यार्थी बोर्ड की साइट पर देख सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.