Move to Jagran APP

Haryana Weather Update: 11 साल के बाद फरवरी में फिर इतना गर्म हरियाणा, ठंड छू मंतर

हरियाणा में 2 मार्च से 6 मार्च के बीच मौसम आमतौर पर खुश्क रहने दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में गर्मी अब जल्‍द ही बढ़ती जाएगी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 08:05 PM (IST)
Haryana Weather Update: 11 साल के बाद फरवरी में फिर इतना गर्म हरियाणा, ठंड छू मंतर
हरियाणा में 26 फरवरी को इस सीजन का सबसे गर्म दिन किया गया दर्ज

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में इस वर्ष फरवरी महीने में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक 2010 के बाद दर्ज हुआ है। राज्य में 21 फरवरी के बाद लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय हिसार के कृषि मौसम वेधशाला में दर्ज आंकड़ो के अनुसार 22 फरवरी को 30 डिग्री, 23 फरवरी को 31 डिग्री, 24 फरवरी को 32 डिग्री, 25 फरवरी को 31 डिग्री व 26 फरवरी को 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

loksabha election banner

इस सीजन का 26 फरवरी सबसे गर्म दिन रहा जब दिन का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इससे पहले 2010 में 28 फरवरी को दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मगर इससे पहले विश्विद्यालय की मौसम वेधशाला में दर्ज आंकड़ों का विश्लेषण करें तो 17 फरवरी 1993 को 32.8 डिग्री, 28 फरवरी 1985 में 32.7 डिग्री व 28 फरवरी 1980 को 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है।

फरवरी में कम ही पहुंचता है 30 डिग्री तापमान

आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि फरवरी महीने में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक कम ही पहुंचता है। 2011 से 2020 के दौरान फरवरी में कोई भी ऐसा दिन नहीं रहा जब अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार किया हो।

फरवरी के गर्म रहने का मुख्य कारण

इस वर्ष में फरवरी के गर्म रहने का मुख्य कारण सक्रिय पश्चिमीविक्षोभ का ज्यादा प्रभाव मैदानी क्षेत्रों पर न होना है। फरवरी में केवल एक ही पश्चिमीविक्षोभ का सक्रिय प्रभाव हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में देखने को मिला। जिससे 3 व 4 फरवरी को कहीं -कहीं बारिश भी हुई। इस बार फरवरी महीने में ज्यादातर पश्चिमीविक्षोभ ऊपर पहाड़ों की तरफ चले जाने व मैदानी क्षेत्रों में अपना प्रभाव न डालने से हवाओं में बार बार बदलाव हुआ। पश्चिमी खुश्क हवाएं लगातार चलने से फरवरी के अंतिम सप्ताह में दिन का तापमान लगातार बढ़ता गया। इस वर्ष फरवरी महीने में लगातार 6 दिन 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर अधिकतम तापमान रहा।

रात्रि तापमान भी रहा अधिक

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ की मानें तो दिन के तापमान के साथ साथ इस वर्ष फरवरी के अंतिम सप्ताह में रात्रि तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। मगर पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीती 27 फरवरी को दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिर कर 28.4 डिग्री पहुंच गया।

पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कल  से हरियाणा राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई व हवाएं चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट बनी रहने की संभावना है। मगर 2 मार्च से 6 मार्च के बीच मौसम आमतौर पर खुश्क रहने, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Kisan Andolan: टीकरी बॉर्डर पर पहुंचा पंजाब से नवविवाहित जोड़ा, आंदोलन में दान किया शगुन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक, मालिश करते वक्‍त मासूम की मौत हो गई, बेसुध हो गोद में उठा कर घर छोड़ गई मां

यह भी पढ़ें: कमाल: न कार, न कभी दिल्ली गया, हिसार के कारपेंटर के पास पहुंचा दिल्ली पुलिस का ई चालान

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.