Move to Jagran APP

टोक्यो ओलंपिक 2021 में चमकेंगे हरियाणा के 30 सितारे, सोना लाने की रहेगी उम्‍मीद

29वें ओलंपिक गेम्स में भारत का 121 खिलाड़ियों का दल जा रहा है। इस दल में सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ी हरियाणा से हैं जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। अगर हम देश की आजादी की बात करें तो हरियाणा की आबादी देश में मात्र दो फीसद हैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 13 Jul 2021 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 09:24 AM (IST)
टोक्यो ओलंपिक 2021 में चमकेंगे हरियाणा के 30 सितारे, सोना लाने की रहेगी उम्‍मीद
टोक्यो ओलंपिक में देश से कुल 121 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में करेंगे प्रतिनिधित्व

ओपी वशिष्ठ, रोहतक : जापान के टोक्यो शहर में 29वें ओलंपिक गेम्स में भारत का 121 खिलाड़ियों का दल जा रहा है। इस दल में सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ी हरियाणा से हैं, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। अगर हम देश की आजादी की बात करें तो हरियाणा की आबादी देश में मात्र दो फीसद हैं। प्रदेश आबादी में 18वें स्थान पर हैं। लेकिन ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या करीब 25 फीसद हैं।

loksabha election banner

बाक्सिंग, कुश्ती, शूटिंग और हाकी में अधिकतर खिलाड़ी प्रदेश से हैं। 23 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स में पदक की उम्मीद भी देश को हरियाणा से हैं। चूंकि हरियाणा से तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दुनिया के नंबर- वन रैंक हासिल किए हुए हैं। 2016 में रियो ओलंपिक में देश के खिलाड़ी पदक के लिए तरस रहे थे, तब हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीतकर इस सूखे को खत्म करने का काम किया था। लेकिन टोक्यो ओलंपिक में खेल विशेषज्ञ भारत को दो अंक में पदक जीतने का दावा कर रहे हैं।

कुश्ती, शूटिंग और बाक्सिंग में मजबूत हैं हम

देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में हरियाणा के पहलवान, बाक्सर और शूटर का दबदबा कायम है। एशियन चैंपियनशिप हो या फिर विश्व कप, इन खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ने का काम किया है। टोक्यो ओलंपिक में भी पहलवान, बाक्सर और शूटर से पदक के लिए मजबूत माना जा रहा है। कुश्ती में चारों महिला पहलवान अंशु मलिक, सोनम मलिक, विनेश और सीमा बिसला से बड़ी उम्मीद है। पुरूष पहलवानों में बजरंग पूनिया के अलावा रवि दहिया और दीपक पूनिया भी बेहतर कर रहे हैं। इसलिए कुश्ती में एक नहीं बल्कि इससे ज्यादा पदक जीत सकते हैं। इसी तरह बाक्सिंग में अमित पंघाल, विकास कृ़ष्णन, मनीष कौशिक और पूजा बोहरा का अभी तक का रिकार्ड दमदार है। अमित पंघाल की ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग संघ में रैकिंग- 1 है जबकि विकास कृष्णन को पहले से ओलंपिक का अनुभव है। शूटिंग में मनु भाकर को तीन इवेंट में ओलंपिक का कोटा मिला है, उसे भी पदक का तगड़ा दावेदार माना जा रहा है।

ये हैं हमारे ओलंपिक के 30 सितारे

टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों की सूची

बाक्सिंग

खिलाड़ी - जिला

1. पूजा रानी - भिवानी

2. अमित पंघाल - रोहतक

3. विकास कृष्ण- भिवानी

4. मनीष कौशिक- भिवानी

-- -- -- -

शूटिंग

5. मनु भाकर - झज्जर

6. संजीव राजपूत- यमुनानगर

7. अभिषेक वर्मा- पलवल

8. यशस्विनी सिंह देशवाल- पंचकूला

कुश्ती

9. दीपक पूनिया- झज्जर

10. सोनम- सोनीपत

11. रवि कुमार- सोनीपत

12. सीमा- रोहतक

13. विनेश फौगाट- चरखी दादरी

14. अंशु - जींद

15. बजरंग- झज्जर

एथलेटिक्स

16. राहुल - झज्जर

17. संदीप कुमार- महेंद्रगढ़

18. नीरज चोपड़ा- पानीपत

19. सीमा पूनिया आंतिल- चक्का फेंक

महिला हाकी में प्रदेश के खिलाड़ी

20. रानी रामपाल (कुरूक्षेत्र)

21. नवनीत (कुरूक्षेत्र)

22. नवजौत (कुरूक्षेत्र)

23. नेहा (सोनीपत)

24. निशा (सोनीपत)

25. मोनिका (सोनीपत)

26. सविता (हिसार)

27. उदिता (हिसार)

28. शर्मिला (हिसार)

पुरूष हाकी में प्रदेश के खिलाड़ी

29. सुरेंद्र सिंह - करनाल

30. सुमित कुमार - सोनीपत

ओलंपिक में हरियाणा में जीते गए अभी तक पदक

ओलंपिक में हरियाणा का इतिहास स्वर्णिम रहा है। आजादी से पहले भारत ने पहला पदक 1928 में जीता था, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ी भी शामिल थे। हाकी में जीत का यह सिलसिला 1980 के बाद आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में 2000 सिडनी ओलंपिक में व्यक्ति रूप से ब्रांज मेडल से पहला पदक जीता। हाकी के अलावा यह हरियाणा की किसी खिलाड़ी का पहला पदक था। 2008 बीजिंग ओलंपिक में सुशील कुमार ने कुश्ती में बांज मेडल जीता। 2012 लंदन ओलंपिक में हरियाणा के तीन खिलाड़ियों सुशील कुमार ने कुश्ती में सिल्वर मेडल, कुश्ती में ही योगेश्वर दत्त ने ब्रांज मेडल, साइना नेहवाल ने बैडमिंटन में ब्रांज और शूटिंग में गगन नारंग ने ब्रांज मेडल जीते। 2016 ओलंपिक में साक्षी मलिक ने कुश्ती में ब्रांज मेडल जीतकर हरियाण के खाते में पदक डालने का काम किया। लेकिन इस बार 2012 लंदन ओलंपिक में जीते गए पदकों का रिकार्ड टोक्यो ओलंपिक में टूटता दिखाई दे रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.