Move to Jagran APP

गोल्डन गर्ल सुनीता की मदद को बढ़े हाथ, अभिनेता फरहान अख्तर ने की अपील

आर्थिक कमजोरी का दंश झेल रही हरियाणा की गोल्डन गर्ल सुनीता के दिन बदल गए हैं। सामाजिक संगठनों के लोग उसकी मदद के लिए आगे आए हैं। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने भी ट्वीट किया है। महम विधायक बलराज कुंडू ने भी बड़ी मदद मुहैया करवाई है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 02:31 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 02:31 PM (IST)
गोल्डन गर्ल सुनीता की मदद को बढ़े हाथ, अभिनेता फरहान अख्तर ने की अपील
सुनीता की मदद करते सामाजिक संगठनों के लोग।

रोहतक, जेएनएन। स्ट्रेंथ लिफ्टिंग की वर्ल्ड चैंपियन बेटी सुनीता की मदद को अब एक नहीं बल्कि अनेक संगठन आगे आने लगे हैं। कश्यप समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों के लोग शनिवार को आगे आए और बेटी की मदद की। वहीं, बलराज कुंडू भी मदद के लिए आए। बेटी को ओलंपिक के लिए तैयार करने की बात कही।

loksabha election banner

शनिवार सुबह से ही सभी लोग अपने अपने स्तर पर जिले के सीसर गांव पहुंच कर चैंपियन बेटी सुनीता की मदद करने पहुंचने लगे हैं। दोपहर तक विधायक बलराज कुंडू के भी बेटी की मदद करने पहुंचने की संभावना है। सुनीता ने महज तीन साल पहले स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खेलना शुरू किया था। इन तीन सालों में ही 20 से अधिक मेडल जीत कर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सुनीता ने तीन साल पहले सहेली को खेलते देखा था और तभी से स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खेलना शुरू किया था।

कर्ज लेकर भेजा था बैंकॉक

दरअसल, सुनीता के परिवार की आर्थिक हालत बहुत कमजोर है। पिछले साल सुनीता के परिवार ने कर्ज लेकर बेटी काे बैंकॉक में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने भेजा था। यहां बेटी ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। लेकिन यह कर्ज उतारने के लिए माता-पिता के साथ ही सुनीता को भी मजदूरी करनी पड़ रही है। सुनीता इस साल कजाकिस्तान में होने वाली यूरोपियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रही है। लेकिन सुनीता के सामने इस बार फिर से आर्थिक संकट खड़ा हुआ। दैनिक जागरण ने चैंपियन बेटी के इस आर्थिक संकट की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद लोगों ने उनकी मदद के हाथ बढ़ाने शुरू किए।

सामाजिक संगठनों ने पहुंचाई मदद

शनिवार को कश्यप समाज, के अलावा और भी तामाम समाज के लोग गांव में सुनीता के घर पहुंचे और अपने अपने स्तर पर बेटी की आर्थिक कदद की। मदद का यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। वहीं, सुनीता के स्वजनों ने बताया कि दोपहर तक विधायक बलराज कुंडू ने मदद के लिए घर आने का आश्वासन दिया है। सुबह मदद के लिए भाईचारा एकता संगठन व हर्ष छिकारा ग्रुप के सदस्यों के अलावा कश्यप समाज व अन्य सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता फरहान ने किया ट्वीट

उधर, बालीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने भी केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू को सुनीता की मदद करने के लिए ट्विट किया है। सुनीता का मकान भी जर्जर हालत में है। लेकिन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के 58 किलो वर्ग में यूरोपियन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देश गौरव बढ़ाने की उनकी जिद है। जिसके चलते वह बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई के साथ ही अपनी खेल प्रैक्टिस भी कर रही है। लॉकडाउन में घर पर रहकर ही प्रैक्टिस की। संसाधनों के अभाव में सुनीता कभी ईंट उठाकर तो कभी तसले में मिट्टी भरकर उठाते हुए प्रैक्टिस करती हैं।

 

सुनीता की मदद की घोषणा करते महम विधायक बलराज कुंडू।

कुंडू बोले- ओलंपिक के लिए करेंगे तैयार

कुंडू ने 5 लाख मकान के लिए देने की घोषणा की है। साढ़े 3 लाख का वेट लिफ्टिंग का सेट लाने व 10 हजार हर महीने डाइट के लिए मदद देने की घोषणा की है। स्ट्रेंथ लिफ्टिंग की जगह बेटी को वेट लिफ्टिंग में लेकर जाएंगे। ओलंपिक खेलने के लिए तैयार करेंगे। आगे भी सहायता जारी रहेगी।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

यह भी पढ़ें: हरियाणा की गोल्‍डन गर्ल का अनोखा संघर्ष, कर्ज लेकर वर्ल्‍ड चैंपियनशिप गई, अब मजदूरी से चुका रही किस्‍त 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.