Move to Jagran APP

महिला मरीजों के लिए अच्छी खबर, हिसार सिविल अस्पताल में सोमवार से होगी गायनी डाक्टर की तैनाती

महिला मरीजों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार से हिसार सिविल अस्पताल में गायनी डाक्टर की तैनाती की जाएगी। इससे महिला मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 से 250 महिलाएं चेकअप के लिए आती है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 01:45 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 01:45 PM (IST)
महिला मरीजों के लिए अच्छी खबर, हिसार सिविल अस्पताल में सोमवार से होगी गायनी डाक्टर की तैनाती
हिसार सिविल अस्पताल में होगी गायनी डाक्टर की तैनाती।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार सिविल अस्पताल में गायनी चिकित्सक की कमी सोमवार से दूर हो जाएगी। सोमवार को यहां पिछले काफी समय से अवकाश पर रही गायनी चिकित्सक डा. अनीता बंसल ज्वाइन कर लेंगी। गौरतलब है कि गायनी डा. अनीता बंसल मैटरनिटी वार्ड की मुख्य चिकित्सक रही है। उनके आने से सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को उपचार संबंधी परेशानियां नहीं आएगी।

loksabha election banner

गौरतलब है कि सिविल अस्पताल में पिछले दो महीने में एक-एक करके तीन गायनी चिकित्सक अस्पताल छोड़ कर जा चुकी है। जिसके कारण यहां पर पीएचसी से और एक रिटायर डाक्टर को बुलाकर काम चलाया जा रहा है। गायनी चिकित्सक की कमी के कारण यहां से गंभीर मामलों में गर्भवती महिलाओं को अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जाता है। दिसंबर से अब तक करीब 150 महिलाओं को गंभीर मामलों में यहां से अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर किया जा चुका है।

रोजाना आती है 200 से 250 महिलाएं

हिसार का मुख्य अस्पताल होने के कारण सिविल अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 से 250 महिलाएं चेकअप के लिए आती है। इसलिए यहां पर करीब तीन गायनी चिकित्सकों की जरुरत रहती है। क्योंकि गायनी चिकित्सकों काे चेकअप के साथ मैटरनिटी वार्ड में महिलाओं की डिलिवरी और वहां दाखिल मरीजों के चेकअप के लिए भी राउंड करने होते है। इसलिए यहां तीन गायनी की जरुरत रहती है। सिविल अस्पताल में मैटरनिटी वार्ड में 36 बेड दिए गए है। इसके अलावा वहां पर डिलीवरी के लिए आधुनिक बेड की व्यवस्था है। गायनी की कमी के कारण अस्पताल प्रशासन ने यहां इमरजेंसी से भी दो महिला मेडिकल आफिसर की डयूटी लगाई है।


मुख्यालय को भेजी गई डिमांड

हिसार सिविल अस्पताल के पीएमओ डा. गोविंद गुप्ता ने बताया कि सिविल अस्पताल में गायनी चिकित्सक की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी थी। मुख्यालय ने दो गायनी को सिविल अस्पताल में भेजने के आदेश जारी किए थे। लेकिन अब तक सिविल अस्पताल में इन दो गायनी चिकित्सकों ने ज्वाइन नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.