भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं बेटियां : नैना चौटाला
संवाद सहयागी, नारनौंद : सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना केवल कागजों तक ही सीमित है। जिसका धरात
संवाद सहयागी, नारनौंद :
सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना केवल कागजों तक ही सीमित है। जिसका धरातल पर कोई असर नहीं है। क्योंकि ग्रामीण अंचल की बेटियों को पढ़ने के लिए न तो गांव में स्कूलों की उचित व्यवस्था है और न ही खेलने के लिए गांव में खेल स्टेडियम है। जबकि सरकार बड़े-बड़े विज्ञापन देकर सरकारी खजाने को लुटाने में लगी हुई है। उक्त शब्द इनेलो विधायक नैना चौटाला ने गांव भाटोल जाटान में हरी चुनरी चौपाल को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर गरीब कन्याओं की शादी के लिए पांच लाख रुपये कन्यादान के रूप में दिए जाएंगे। पार्षद सरोज बामल ने नैना ¨सह चौटाला और इनेलो ¨वग की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि इनेलो ने हमेशा ही महिलाओं को सम्मान दिया है। सरकार जब पढ़ी लिखी बेटियों को रोजगार और पढ़ने के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान नहीं कर सकती तो, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान का क्या औचित्य रह जाता है। इस अवसर पर महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, हलका प्रधान इंद्र फौजी, रमेश गोदारा, पार्षद सरोज बामल, नीलम यादव, साध्वी पुष्पा, सेवापति पानू, सुनीता गुड्डी भाटोल, रेणू, मुन्नी, वीना चौधरी, ललिता टांक, बाला मलिक, राजबाला, सुरेंद्र कौर खर्ब, रोशनी, सरोज शास्त्री, सुमित्रा, च्योति समोता, बाला जुगलान, निर्मला रेढू, कृष्णा खर्ब, फूली देवी सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।