10 साल छोटे प्रेमी के साथ भाग गई विवाहिता, पिता को देखा तो दोनों ने निगल लिया जहर Hisar news
सिरसा के गांव से फरार हुए प्रेमी जोड़े ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। महिला की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जाती है।
डबवाली (सिरसा) जेएनएन। प्रेमप्रसंग में विरोध हो तो कोई न कोई अनर्थ होना स्वभाविक है। सिरसा के गांव से फरार हुए प्रेमी जोड़े ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जाती है। वह सिरसा के एक निजी अस्पताल में दाखिल है।
फतेहाबाद निवासी पाल कौर(32) सिरसा के एक गांव में विवाहित है। शादी के कुछ साल बाद वह गांव के ही 22 वर्षीय अमृत से प्रेम करने लगी। कुछ दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए। परिजन दोनों को तलाश कर रहे थे। परिजन तलाशते हुए राजस्थान पहुंचे तो दोनों ने जहर निगल लिया।
अमृत को डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। इधर, पाल कौर ने सिरसा ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अमृत को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी की हालत गंभीर बताई जाती है।
रोड़ी थाना पुलिस के एएसआइ रणसिंह के अनुसार मृतका के पिता फतेहाबाद निवासी नीलू सिंह ने बयान दिया है कि वे दोनों को ढूंढ रहे थे। उन्हें देखकर शर्म के मारे दोनों ने जहर गटक लिया। इसमें बेटी की माैत हो गई।