Move to Jagran APP

सहेली से प्‍यार हुआ तो लिंग परिवर्तन करवा रचाई शादी, राज से पर्दा उठा तो...

प्‍यार पाने के लिए लिंग परिवर्तन करवा शादी करने का अनोखा मामला चर्चा में है। कर्ज ले सर्जरी करवाने और अब एक दूसरे से न मिल पाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जानें क्‍या है मामला।

By manoj kumarEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 01:15 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 11:19 AM (IST)
सहेली से प्‍यार हुआ तो लिंग परिवर्तन करवा रचाई शादी, राज से पर्दा उठा तो...
सहेली से प्‍यार हुआ तो लिंग परिवर्तन करवा रचाई शादी, राज से पर्दा उठा तो...

चरखी/ दादरी, जेएनएन। प्‍यार को पाने के लिए इंसान किसी भी हद तक गुजर जाता है। ऐसा ही मामला चरखी दादरी में सामने आया है। जहां दो सहेलियों को आपस में प्‍यार हुआ तो प्‍यार पाने के लिए एक सहेली ने अपना जेंडर ही चेंज करवा लिया और लड़की लड़का बन गया। उम्र भर साथ रह सके इसके लिए दोनों ने दिल्‍ली के आर्य समाज मंदिर में जा शादी कर ली। मगर ये सब ज्‍यादा दिन तक न चल सका, शादी के दो महीने बाद ही इस राज से पर्दा उठ गया और लड़की के परिवार वालों ने जेंडर चेंज करवाने वाली लड़की से मिलने पर बैन लगा दिया। ऐसे में पति ने ससुरालियों पर अपनी पत्‍नी से न मिलने का अारोप लगा एसपी को शिकायत दी है।

loksabha election banner

लड़का (लिंग परिवर्तन करवाने वाली सहेली) और लड़की दादरी शहर की एक ही कॉलोनी निवासी हैं। जब वो 11वीं कक्षा में पढ़ती थी तो दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया। दोनों पूरा दिन स्‍कूल में एक दूसरे के साथ ही रहती और एक दूसरे के घर पर भी आना जाना शुरू कर दिया।

समलैंगिकता को प्रेम के बीच में बाधा बनता देख दोनों में एक ने लिंग परिवर्तन करवाने की ठानी। एक सहेली ने अपनी परिजनों को इस बारे में जानकारी देते हुए लिंग परिवर्तन करवाने की इच्‍छा के बारे में अवगत करवाया। परिजन इस बात के लिए राजी हो गए तो करीब एक साल पहले लड़की ने सर्जरी करवा  ली। मगर परिजनों को इस बात की खबर नहीं थी कि उनकी बेटी सर्जरी शादी करवाने के इरादे से करवा रही है।

बालिग होने का किया इंतजार

सर्जरी करवा लिंग परिवर्तन करवाने के बाद भी दोनों सहेलियां शादी नहीं कर सकती थी। दूसरी लड़की तो अठारह साल की हो चुकी थी, मगर सर्जरी करवाने वाली लड़की की उम्र 20 साल ही थी। मगर जैसे ही लिंग परिवर्तन करवाने वाली लड़की उम्र 21 सााल हुई तो दोनों ने 29 अक्‍टूबर को दिल्‍ली के आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। लड़की के परिजनों को इस बात की खबर नहीं थी। पता लगने पर वो अपनी लड़की को घर ले आए। ऐसे में लड़का यानि पति का अारोप है कि पहले तो पत्‍नी छुप छुप कर  उससे मिलने आती थी। मगर अब 19 दिसंबर के बाद उसकी अपनी पत्‍नी से बात नहीं हो पाई है।

कर्ज लेकर दस लाख रुपये खर्च से करवाई सर्जरी

दोनों ही पक्षों के लोग इस विवाद को लेकर गुरुवार को सिटी थाना में पहुंचे थे। युवक ने बताया कि लिंग परिवर्तन करवाने के लिए दस लाख रुपये खर्च आया था। इतने पैसे घर वालों के पास नहीं थे ऐसे में कर्ज लेना पड़ा था जिसकी अदायगी अभी तक नहीं हुई है। वहीं अभी एक सर्जरी बाकी है। वहीं काफी देर तक दोनों ही पक्ष के लोग आपस में उलझते नजर आए।

एसपी ने थाना प्रभारी को सौंपी जांच

सर्जरी करवा लड़की से लड़का बनने वाले युवकी की शिकायत पर एसपी स्मिति चौधरी ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह को सौंपी है। सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि लिंग परिवर्तन करवा शादी करवाने और इसके बाद दोनों ही पक्षों का विवाद सामने आया है। सुलह हो सके इसके लिए दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था, मगर सहमति नहीं बन सकी। बाकी कानूनन इस तरह की शादी को वैध माना गया है। बाकी जांच जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.