बीएसएफ भर्ती में नया खेल, अंगूठे पर फर्जी फिगरप्रिट लेमिनेशन करवाया
जागरण संवाददाता हिसार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चल रही कांस्टेबल पद की भर्ती में अभ्याि
जागरण संवाददाता, हिसार : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चल रही कांस्टेबल पद की भर्ती में अभ्यार्थियों ने नया खेल शुरू कर दिया है। भर्ती होने के कारण युवाओं ने बायोमैट्रिक हाजिरी लगवाने के लिए अंगूठे पर प्लास्टिकनुमा फिगरप्रिट लेमिनेशन कर पहुंच गए। बायोमैट्रिक हाजिरी लगाने लगे तो महेंद्रगढ़ के विकास यादव और उकलाना मंडी के सूरेवाला गांव निवासी अमित को पकड़ा है। दोनों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बीएसएफ में भर्ती होने के लिए हजारों युवा भाग लेने पहुंचे रहे हैं। 27 अगस्त को महेंद्रगढ़ के गांव नांगल निवासी विकास यादव और सूरेवाला गांव निवासी अमित ने फार्म भरे थे। मंगलवार को भर्ती में दौड़ के बाद लिखित परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों के बाये हाथ का अंगूठे का निशान एवं फोटो कंप्यूटर में लिया गया। बायोमैट्रिक लेने के साथ की विकास यादव के अंगूठे का निशान का मिलान हो गया लेकिन अमित के अंगूठे का निशान नहीं मिला। इसके अलावा दोनों के फोटो भी रिकॉर्ड से नहीं मिल पाए। बीएसएफ के जवानों को दोनों पर इसके कारण संदेश हो गया। दोनों की फाइल से दोबारा से मिलान किया गया और अंगूठे के निशान लिए गए। जब वह नहीं मिले तो दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई। दोनों अभ्यर्थियों के बाये हाथ के अंगूठे को चेक किया गया तो पाया गया कि दोनों ने अपने हाथ के अगूंठे में प्लास्टिकनुमा लेमीनेशन करवाया हुआ है। दोनो अभ्यर्थियो ने अपने अपने अगुठों पर फर्जी फिगरप्रिट अगूठों पर चिपकाकर धोखाधड़ी की। बीएसएफ के जवानों ने दोनों से पूछताछ की सामने आया कि ऑनलाइन लिखित परीक्षा भी उनकी तरफ से किसी दूसरे व्यक्ति से दिलवाई थी। इसके कारण ही दोनों के फिगरप्रिट और फोटो का मिलान नहीं हो पाया। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी पकड़े गए थे दो युवक
भर्ती में शुरूआत में ही दो युवक पकड़े गए थे। उनकी भी बायोमैट्रिक हाजिरी का मिलान नहीं हो पाया था। वह दोनों दोस्त थे और एक दूसरे के स्थान पर भर्ती में भाग लेने के लिए गए थे। उस मामले की भी पुलिस की तरफ से अभी जांच की जा रही है।