फतेहाबाद में विदेश भेजने के नाम पर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी, जानिए पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में दुमन सिंह ने बताया कि मई 2019 को उसकी मुलाकात लुधियाना निवासी नितिन गोयल से हुई। उसने कहा कि वह विदेश भेजने के लिए वीजा लगवाता है। इस संबंध में उसने मलेशिया निवासी हैप्पी से बात करवाई।
फतेहाबाद, जागरण संवाददाता। फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना के दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में सदर पुलिस ने साढ़े 11 महीने बाद एक आरोपित को गिरफ्तारी किया है। इस मामले में सदर पुलिस ने 15 जनवरी 2020 को भिरड़ाना निवासी दुमन सिंह की शिकायत पर पंजाब जिले के लुधियाना निवासी नितिन गोयल तथा मलेशिया निवासी हैप्पी के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन के आरोप में मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने आरोपित लुधियाना निवासी नितिन को किया गिरफ्तार
पुलिस को दी शिकायत में दुमन सिंह ने बताया कि मई 2019 को उसकी मुलाकात लुधियाना निवासी नितिन गोयल से हुई। उसने कहा कि वह विदेश भेजने के लिए वीजा लगवाता है। इस संबंध में उसने मलेशिया निवासी हैप्पी से बात करवाई। दुमन सिंह ने बताया कि उनके बेटे को भी कनाड़ा जाना है। उनके दो बेटे कृष्ण और प्रवीन को विदेश भेजने के लिए कितनी राशि खर्च होगी इसकी जानकारी ली।
पुलिस ने गांव भिरडाना निवासी दुमन की शिकायत पर 15 जनवरी 2020 को दर्ज हुआ था मामला
नितिन ने दोनों को विदेश भेजने के लिए 32 लाख रुपये की डिमांड की। उसने यह राशि जून 2019 को दे दी। उनके दोनों बेटे को मलेशिया भेज दिया। लेकिन उन्हें कनाड़ा नहीं भेजा। आरोप है कि उनके बेटे मलेशिया में भटकते रहे। किसी तरह वे वापस भिरडाना पहुंचे। जब आरोपिताें से रुपये मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने लुधियाना निवासी नितिन मेहता व मलेशिया निवासी हैप्पी के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपितों को लुधियाना से गिरफ्तार किया है।
इधर... दुकान से हजारों रुपये की चोरी
संवाद सहयोगी, टोहाना। रतिया रोड पर स्थित एक भुक्कल चिकन कार्नर की दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी करके ले गये। दुकान मालिक बीर सिंह ने शहर थाना में चोरी की शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में बीर सिंह ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान का शट्टर तोड़कर वहां से एक इन्वर्टर, 2 बैटरी, 2 गैस सिलेंडर, 30 पैक्ट बिस्कुट, 72 बोतले सोडा, 2 किलो नमकीन, 24 पैक्ट कुरकुरे, 2 किलो मटर व 1 किलो नमकीन मठी चोरी करके ले गए। उसने चोरी के बारे में आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।