Move to Jagran APP

भारी पड़ सकती है लापरवाही, ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे शहरों के मुकाबले चार गुना कोरोना संक्रमित

झज्जर में कोरोना के मामलों में अब गिरावट है। इससे राहत मिल रही है। हालांकि ग्रामीण इलाकों की तस्वीर चिंता बढ़ाने वाली है। शहरों के मुकाबले गांवों में कोरोना संक्रमण चार गुना तेजी से फैल रहा है। पिछले आठ दिनों में 79 फीसद से अधिक कोरोना संक्रमित ग्रामीण हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 03:27 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 03:27 PM (IST)
भारी पड़ सकती है लापरवाही, ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे शहरों के मुकाबले चार गुना कोरोना संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्रों में 79.16 फीसद व शहरी क्षेत्रों में 20.84 फीसद नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।

झज्जर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण का असर शहर की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिल रहा है। इस बात का अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर रोज शहरी क्षेत्रों से करीब चार गुना अधिक नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 नियमों की अनदेखी इसका बड़ा कारण है।

loksabha election banner

पिछले आठ दिनों (26 मई से 2 जून) तक की बात करें तो इस अवधि के दौरान झज्जर जिले में कुल 523 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिनमें से 414 कोरोना संक्रमित ग्रामीण क्षेत्रों से व 109 कोरोना संक्रमित शहरी क्षेत्र के हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 79.16 फीसद व शहरी क्षेत्रों में 20.84 फीसद नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।

जिलावासियों के लिए राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले की स्थिति में सुधार हो रहा है। बुधवार को जिले में कुल 28 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक समय था, जब जिले में हर रोज करीब 20 अधिक तक नए कोरोना संक्रमित मिलते थे।

यह है पिछले आठ दिनों की स्थिति

पिछले आठ दिनों की बात करें तो सबसे अधिक 26 मई को कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं सबसे कम 2 जून को 28 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। 26 मई को जहां झज्जर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार 176 थीं. वहीं अब आठ दिनों के अंतराल में 523 नए कोरोना संक्रमित जुड़ गए हैं। बुधवार तक झज्जर जिले में कुल 18 हजार 562 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। ठीक होकर घर लौटने वालों की बात करें तो फिलहाल जिले में 17 हजार 962 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब तक 278 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 322 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

दिनांक       कुल कोरोना संक्रमित       शहरी क्षेत्र से        ग्रामीण क्षेत्र से

26 मई           137                 29             108

27 मई           84                  31              53

28 मई           76                  16              60

29 मई           49                  2               47

30 मई           51                  9               42

31 मई            47                 4               43

1 जून             51                 14              37

2 जून             28                 4               24

कुल              523                109             414

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.