पौधारोपण कर मनाया युवा संगठन का स्थापना दिवस
संवाद सहयोगी सिवानीमंडी अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन की इकाई ने संगठन के 1
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 07:53 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 07:53 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सिवानीमंडी: अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन की इकाई ने संगठन के 18 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान नव भारत स्कूल में पौधारोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक श्योराण ने बताया कि संगठन ने हमेशा पर्यावरण सुरक्षा, शिक्षा उत्थान के लिए कार्य किए हैं और आगे भी संगठन से जुड़कर युवा इसी मुहिम को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज मानव जीवन में पर्यावरण का महत्व बहुत अधिक है और पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण करना मानव का प्रथम कर्तव्य बन गया है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य मोहनलाल वर्मा, विजेंद्र बिश्नोई, महेंद्र अमरदीप लीलस, संजय मिल, संगठन पदाधिकारी जयपाल देहडू के अलावा संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें