Move to Jagran APP

Rohtak MDU: विवि की प्रधानी के लिए पहली बार उतरी महिला, तीन पूर्व प्रधान भी आजमा रहे किस्मत

रोहतक में एमडीयू गैर शिक्षक संघ चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। इस चुनाव में चार पैनल मैदान में उतरे हैं जबकि एक पैनल से प्रधान और महासचिव पद के लिए ही अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

By Naveen DalalEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 03:32 PM (IST)
Rohtak MDU: विवि की प्रधानी के लिए पहली बार उतरी महिला, तीन पूर्व प्रधान भी आजमा रहे किस्मत
एमडीयू गैर शिक्षक संघ चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा।

रोहतक, जागरण संवाददाता।  रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव रोचक दौर में पहुंच चुका है। प्रदेश में पहली बार कोई महिला विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक संघ की प्रधानी को लेकर मैदान में उतरी है। अगर महिला के पक्ष में परिणाम आया तो इतिहास कायम हो जाएगा। हालांकि चुनाव में तीन पूर्व प्रधान सहित पांच प्रत्याशी कुर्सी के लिए जोर लगाए हुए हैं। प्रत्याशियों ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का समर्थन हासिल करने के लिए पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी है।

loksabha election banner

विभागों में चुनावी सरगर्मियां तेज 

एमडीयू गैर शिक्षक संघ चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। इस चुनाव में चार पैनल मैदान में उतरे हैं जबकि एक पैनल से प्रधान और महासचिव पद के लिए ही अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। पैनल के सभी पदों के उम्मीदवार विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के बीच जा रहे हैं। प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी वोट की अपील कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के सभी विभागों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है। मुख्य गेटों पर प्रत्याशियों के बड़े-बड़े होर्डिंग लग गए हैं, जिनमें कर्मचारियों को लंबे-चौड़े वादे भी किए गए हैं। कर्मचारियों में भी पैनल की हार-जीत काे लेकर बहस छिड़ गई है। हर कोई अपने-अपने दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत परिणाम आने के बाद ही सामने आएगी। कुलवंत मलिक, सुमेर सिंह अहलावत और फूलकुमार बोहत पूर्व में प्रधान रह चुके हैं, जो इस बार भी किस्मत आजमा रहे हैं।

युवा और महिलाओं का समर्थन : राजबाला

प्रधान पद की प्रत्याशी राजबाला सांगवान का कहना है कि प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में आज तक गैर शिक्षक संघ के चुनाव में महिला प्रधान नहीं बनी है। इतना ही नहीं किसी महिला ने प्रधान पद के लिए नामांकन तक दाखिल नहीं किया है। महिला प्रधान नहीं बन सकती, इस मिथक को तोड़ने के लिए उन्होंने मैदान में उतरने का निर्णय लिया। पैनल में युवाओं को मौका दिया गया है ताकि कर्मचारियों के हितों को युवा जोश और ऊर्जा के साथ उठाया जा सके। महिलाओं और युवाओं का साथ भी है।

इन पैनल में भी होगा मुकाबला

1. कर्मचारी स्वाभिमान मंच पैनल

प्रधान - कुलवंत मलिक

उपप्रधान - योगेश बलाना

महासचिव - सुरेश शर्मा

सहसचिव - सुनील सैनी

चुनाव चिन्ह : दीपक

कोषाध्यक्ष - अजमेर सिंह

2. सर्व कर्मचारी एकता मंच पैनल

प्रधान - राजबाल सांगवान

उपप्रधान - नरेंद्र शिलक

महासचिव - प्रवीण कुमार

सहसचिव - राजेश कुमार

कोषाध्यक्ष - राजकुमार

चुनाव चिन्ह : पेन

3. कर्मचारी विकास मंच पैनल

प्रधान - सुमेर अहलावत

उपप्रधान - विकास गिल

महासचिव - कुलदीप ग्रोवर

सहसचिव - राजवीर

कोषाध्यक्ष - प्रदीप कुमार

चुनाव चिन्ह : उगता सूरज

4. गैर शिक्षक कर्मचारी संघ

प्रधान - फूलकुमार बोहत

उपप्रधान - राजेश शर्मा

महासचिव - राजेश गिरधर

सहसचिव - रणधीर सिंह रोज

कोषाध्यक्ष - दीपक कुमार

चुनाव चिन्ह : तराजू

5. राजेंद्र यादव पैनल

प्रधान - राजेंद्र यादव

महासचिव - जयपाल राठी

चुनाव चिन्ह : मशाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.