Move to Jagran APP

फतेहाबाद में धुंध ने रोकी रफ्तार, दौलतपुर में भिड़ीं दो कारें

तेज हवा चलने के कारण ठंड का असर भी अधिक देखने को मिला। सुबह के समय 100 मीटर तक दृश्यता थी। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए निकले। धुंध होने के कारण बसों की गति कम होने के साथ ही देरी से बसें अपने निर्धारित समय पर पहुंचीं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 02:22 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 02:22 PM (IST)
फतेहाबाद में धुंध ने रोकी रफ्तार, दौलतपुर में भिड़ीं दो कारें
अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार/फतेहाबाद, जेएनएन। रविवार को दिनभर बादल छाए हुए थे। लेकिन देर शाम को जैसे ही मौसम साफ हुआ तो धुंध भी छाने शुरू हो गई। रात 10 बजे इतनी अधिक धुंध थी कि 50 मीटर से कम दृश्यता रही। यहीं कारण था कि गांव दौलतपुर के पास दो कारों में आपस में टक्कर हो गई। गनीमत ये रही कि कार में सवार सभी लोगों को मामूली चोट आई। सोमवार सुबह से ही धुंध छाई रही।

loksabha election banner

तेज हवा चलने के कारण ठंड का असर भी अधिक देखने को मिला। सुबह के समय 100 मीटर तक दृश्यता थी। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए निकले। धुंध होने के कारण बसों की गति कम होने के साथ ही देरी से बसें अपने निर्धारित समय पर पहुंचीं। सोमवार को तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज कया गया। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई है। 

अब जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले कुछ दिनों में धुंध का असर ऐसा ही रहेगा। वहीं पाला जमने की संभावना भी मौसम विशेषज्ञा जता रहे है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण पारा जमने की संभावना भी बन जाती है। इसके अलावा देर रात को ही धुंध छा जाएगी और इसका असर अगले दिन 12 बजे तक देखने को मिला है। वहीं फरवरी महीने में बरसात की संभावना बन रही है। 

फसलों को होगा फायदा

गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी रमेश, सुरजीत सिंह, अनिल, सुंदर आदि ने बताया कि बेशक इस बार बरसात नहीं हुई है। लेकिन ठंड इतनी अधिक है कि इसका असर फसलों पर देखने को मिलेगा। सोमवार सुबह पेड़ों से बरसात की तरह बूंद गिर रही थी। ऐसे में फसलों को अधिक फायदा होने की उम्मीद किसान जता रहे है। किसानों ने बताया कि पिछले साल जनवरी महीने में बरसात हुई थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। फरवरी महीने में अगर बरसात होगी तो सरसों की फसलों को नुकसान होगा। पिछले साल मार्च महीने में बरसात हुई थी। ऐसे में आने वाले दिनों तक मौसम साफ रहेगा तो गेहूं व सरसों की फसलों को फायदा होगा।  

धुंध में वाहन चलाते समय ये रखें सावधानियां

- धुंध में वाहन चलाते समय सफेद पट्टी का ध्यान रखे। 

-वाहनों को एक दूसरे के पीछे चलाए।

- वाहन चलाते समय इंडीकेटर का प्रयोग करें।

- वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करे। 

-कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक न करें।

-सड़क किनारे वाहनों को ना चलाएं। 

फसल की निगरानी रखें, सिंचाई करते रहें

फतेहाबाद के उपकृषि निदेशक डा. राजेश सिहाग ने बताया कि दो दिनों तक बादल रहे। ऐसे में उम्मीद थी कि बरसात होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन ठंड अभी भी जारी है। ऐसे में फसलों का फायदा होगा। फरवरी महीने में बरसात होने की संभावना भी जताई जा रही है। किसान फसलों की निगरानी रखे। सिंचाई करते रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.