हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की उड़ान रद, स्मॉग के कारण पूरी नहीं दृश्यता
दिवाली से उड़ान बंद होने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री परेशानी। आज एयरपोर्ट पर टाइमिंग चेंज करने को लेकर होगा मंथन। एयरपोर्ट पर रनवे दिखने के लिए अनिवार्य है पांच किमी की दृश्यता
हिसार [चेतन सिंह] पराली जलने और दिवाली पर फैले प्रदूषण के कारण बने स्मॉग से हिसार एयरपोर्ट से सभी उड़ाने रद कर दी गई हैं। पिछले चार दिन से एयरपोर्ट से उड़ान बंद हैं। हिसार से चंडीगढ़ के लिए सुबह 9 बजे फ्लाइट उड़ती है मगर दिवाली वाले दिन से ही विजिबिलिटी कम होने के कारण न तो चंडीगढ़ से यहां कोई विमान आया है और न ही हिसार से चंडीगढ़ गया है।
एयरपोर्ट से उड़ान भरने और लैंडिंग के समय पांच किमी की विजिबिलिटी अनिवार्य है। मगर हिसार में विजिबिलिटी इससे काफी कम है। मौसम विभाग की माने तो 31 अक्टूबर तक आसमान में स्मॉग छाया रहेगा। इसके बाद हवा चलने से स्मॉग से राहत मिलेगी।
इस सभी कारणों को देखते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों ने आज एयरपोर्ट पर मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में हिसार से चंडीगढ़ हवाई सेवा के समय में परिवर्तन किया जाएगा। इसके अलावा आगामी समय में हिसार से चार अन्य स्थानों पर हवाई सेवा शुरू करने पर भी मंथन किया जाएगा।
इन कारणों से आया स्मॉग
- किसानों द्वारा पराली जलाने।
- जगह-जगह कचरे के ढेर में आग लगाने।
- दिवाली पर पटाखे चलाने से निकलने वाले धुएं से।
हिसार से 3 सितंबर को शुरू हुई थी हवाई सेवा
हिसार एरयपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए तीन सितंबर को हवाई सेवा शुरू की गई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया था। इसके बाद से ही हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा जारी है। हालांकि अभी तक सिर्फ एक फ्लाइट हिसार चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिसार के लिए सेवा में है।
इन रूटों पर उड़ान शुरू करने की है योजना
- हिसार-दिल्ली
- हिसार-चंडीगढ़-देहरादून
- हिसार-चंडीगढ़-जम्मू
- हिसार-जयपुर
- हिसार-चंडीगढ़
---स्मॉग के कारण एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ानें चार दिन से बंद हैं। आज एयरपोर्ट के अधिकारी टाइङ्क्षमग को लेकर मीटिंग करने वाले हैं। समय परिवर्तन के बाद कोई समस्या नहीं होगी। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- डा. कमल गुप्ता, विधायक हिसार