मत्स्य पालक किसानों को विभाग द्वारा दिया जा रहा है अनुदान : उपायुक्त
जासं हिसार मत्स्य पालन विभाग द्वारा किसानों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन
जासं, हिसार : मत्स्य पालन विभाग द्वारा किसानों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से मत्स्य पालक किसानों को अनुदान का लाभ भी दिया जा रहा हैं।
उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि मत्स्य किसान विकास एजेंसी द्वारा अनुसूचित जाति के मत्स्य पालन का व्यवसाय करने वाले किसानों को पंचायती तालाब प्रथम वर्ष पट्टा पर 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त खाद व खुराक पर 60 फीसद अनुदान दिया जाता हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत सामान्य वर्ग के लिए आरएएस, बायोफ्लॉक, निजी/पट्टा भूमि पर नए तालाब की खुदाई, खाद व खुराक पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति व महिला वर्ग के लिए 60 प्रतिशत अनुदान दिए जाने का भी प्रावधान किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन का व्यवसाय करने वाले किसान विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभिन्न जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस को ब्लू बर्ड हिसार नजदीक मत्स्य विभाग के कार्यालय में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।