फतेहाबाद में तुलसी चौक पर दो गुटो में झगड़ा, एक पक्ष ने की फायरिंग, युवक को लगी
दो गुटों में झगड़ा हो गया है। झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि एक पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दी। एक युवक को इस घटना में गोली भी लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : फतेहाबाद में बुधवार रात को शहर के तुलसी चौक में दो गुटों में झगड़ा हो गया है। झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि एक पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दी। एक युवक को इस घटना में गोली भी लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तभी वहां पर मौजूद युवक भाग गए। घायल युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। घायल की पहचान रामनिवास मुहल्ला निवासी 22 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात साढ़े 11 बजे के आसपास तुलसी चौक पर दो गुटों में झगड़ा हो गया है। झगड़ा इतना अधिक बढ़ा गया कि दर्जनों युवक आ गए और आपस में झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में शहर के रामनिवास मुहल्ला निवासी 22 वर्षीय मनीष को गोली लग गई। घटना के दौरान आसपास के लोग भी मौजूद थे। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। घटना के बाद घायल मनीष को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हिसार रेफर कर दिया है जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने इस मुहल्ले में पहरा लगा लिया है।
एक सप्ताह से चल रहा झगड़ा
शहर में पिछले एक सप्ताह से गुंडागर्दी बढ़ रही है। कभी रात को दुकानों के ताले टूट रहे है तो कभी दिन के समय झगड़ा हो रहा है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया है। पिछले काफी समय से बस स्टैंड चौकी के अासपास वारदात हो रही है। ऐसे में रात के समय पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़ा हो रहा है। पांच दिन पहले अनाजमंडी में एक युवक पर हमला किया गया। घायल हुए युवक के साथियों ने दूसरे गुटे के घर जाकर सामान आदि को जला दिया। यह एक ही गुट है जो बार बार झगड़ा कर रहा है। पिछले दिनों वाल्मीकि चौक पर भी झगड़ा हुआ है। पिछले काफी समय से यहां पर शांति बनी हुई थी, लेकिन अब फिर झगड़ा होने से पुलिस की सिरदर्दी बढ़ा दी है।
------पुलिस को सूचना मिलते ही हमारी टीम पहुंच गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग गए। एक युवक को गोली लगी है। जिसका उपचार हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कबीर बस्ती व तुलसी चौक आदि में गश्त कर रही है ताकि फिर से झगड़ा न हो।
सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी फतेहाबाद।