जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यसचिव के नाम एसई को सौंपा ज्ञापन
हिसार सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेि
जागरण संवाददाता, हिसार :
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी हिसार ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर करनाल, सोनीपत, यमुनानगर, पानीपत, रोहतक और हिसार में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जिला उपायुक्तों के माध्यम से मुख्य सचिव हरियाणा सरकार को मांग पत्र सौंपा।
जनस्वास्थ्य हिसार शाखा के प्रधान रमेश आहूजा के नेतृत्व में अधीक्षक अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्य सचिव हरियाणा सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान मंच संचालन अभेराम फौजी ने किया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान गंगाराम मौन एवं जिला प्रधान नरेश गौतम ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा आचार संहिता लागू होने के बावजूद कर्मचारियों पर जनविरोधी नीतियां लागू करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग की स्कीमों को कर्मचारियों सहित नगर निगम में भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिससे ना केवल कर्मचारियों अपितु जनता को भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम में न तो कुशल इंजीनियर हैं और न ही मशीनरी को संभालने के लिए वित्तीय स्थिति सही है। जनस्वास्थ्य विभाग का कार्य सीवरेज और पेयजल की योजनाओं को सरकार नगर निगम को सौंपने को लेकर सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो यूनियन से संबंधित तमाम ब्रांचों के कर्मचारी व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सभी विभागीय यूनियनों के कर्मचारी आंदोलन में भाग लेंगे। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि जब तक सरकार द्वारा आदेश वापस नहीं लेगी तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस आंदोलन के चलते 15 मई को मधुबन पार्क में इक्ट्ठे हो कर प्रदर्शन करते हुए सरकार के विधायक कमल गुप्ता एवं नगर निगम मेयर गौतम सरदाना को ज्ञापन दिया जाएगा।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को राज्य के मुख्य संगठनकर्ता सुरेंद्र मान, राज्य के नेता ऋषिकेश ढांडा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव अनिल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान नकुल सिंह, ब्लॉक प्रधान सूबे सिंह कादयान, रामू शर्मा, संदीप पूनिया, सुरेश कुमार, सोना देवी, दीनानाथ, सुरजीत सिंह, चन्द्रप्रकाश नागर, दीपक लोट, ओम प्रकाश माल, सुरेंद्र चहल, हरीश चावला, भाग सिंह, सतीश कुमार, रामसूरत, पवन शर्मा व गोपी राम आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप