Move to Jagran APP

नाबालिग लड़की से पिता दो साल से कर रहा था दुष्कर्म

महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपित पिता की तलाश की शुरू।

By manoj kumarEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 02:13 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 11:51 AM (IST)
नाबालिग लड़की से पिता दो साल से कर रहा था दुष्कर्म
नाबालिग लड़की से पिता दो साल से कर रहा था दुष्कर्म
जेएनएन, हिसार। अब बच्‍चे अपनों से भी महफूज नहीं है। हिसार जिले के एक गांव की 15 साल की लड़की ने पुलिस को शिकायत देकर पिता पर दो साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

किशोरी ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि दो साल पहले एक दिन उसकी मां बाहर गई हुई थी और उसके भाई-बहन स्कूल गए हुए थे। वह घर में अकेली थी। पीछे से उसका पिता शराब के नशे में आया। उसने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने धमकी देकर कहा कि यदि यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा।

loksabha election banner

वह डर के मारे चुप रही। लड़की ने अब अपनी मां को आपबीती बताई। बाद में किशोरी मां के साथ महिला थाना में पहुंची और पिता के खिलाफ शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.