Move to Jagran APP

फतेहाबाद की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने की बात, बोलीं- हमारे प्रोडेक्ट को मिले बाजार

रक्षाबंधन पर आयोजित वेबिनार में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रोडेक्ट की बिक्री के लिए जल्द फैसला लेंगे। सरकारी कार्यक्रमों में स्टॉल लगाने की इजाजत पहले ही दे दी गई है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 05:38 PM (IST)
फतेहाबाद की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने की बात, बोलीं- हमारे प्रोडेक्ट को मिले बाजार
फतेहाबाद की महिलाओं से मुख्यमंत्री ने की बात, बोलीं- हमारे प्रोडेक्ट को मिले बाजार

फतेहाबाद, जेएनएन। रक्षा बंधन के अवसर पर हमारी बात मनोहर के साथ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से वेबिनार के माध्यम से फतेहाबाद के गांव धांगड़ की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात की। महिलाएं पिछले दो दिनों से इसके लिए तैयारी कर रही थी। गांव धांगड़ में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपना रोजगार खुद चला रही है। यही कारण है जिला प्रशासन ने गांव धांगड़ की महिलाओं से सीधी बात करवाई। महिलाएं भी बड़ी उत्साहित दिखी कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की है। महिलाओं की कुछ परेशानियां थी वो भी मुख्यमंत्री ने कुछ ही मिनट में दूर कर दी।

loksabha election banner

स्वयं सहायता समूह की समन्वयक सुनीता ने मुख्यमंत्री से सीधी बात की। उन्होंने बताया कि जिले में 400 से अधिक सहायता समूह है। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं जुड़ी हुई है। पहले ये अपने घरों में चूल्हा चौका करती थी। पढ़ी लिखी होने के बावजूद घर में कैद थी। लेकिन स्वयं सहायता समूह बनाकर इन महिलाओं ने अपनी जीवनशैली ही बदल ली।

ये रखी अपनी बात

सुनीता ने मुख्यमंत्री को बताया कि फतेहाबाद की महिलाओं ने कोरोना संकट में 50 हजार मास्क तैयार किए है। इसके अलावा सैनिटाइजर आदि भी बनाए है। लेकिन शुरू में तो इनकी बिक्री हुई लेकिन बाद में बंद है। इसलिए आपसे निवेदन है कि इसका इंतजाम किया जाए। वही महिलाओं की बात रखते हुए सुनीता ने कहा कि महिलाएं चूड़ी बनाना, सर्फ बनाना, आचार बनाना आदि का कार्य अपने घर पर कर रही है। लेकिन अब दिक्कत बाजार की आ रही है। बाजार में उन्हें वो दाम नहीं मिल रहे है। मुख्यमंत्री से अपील की स्थानीय स्तर पर ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि घर से ही इन महिलाओं का सामान सप्लाई हो सके। वही स्वयं सहायता समूह की तरफ से अपील की गई कि आपने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि हरित क्रांति के तहत स्टोर खोले जाएंगे। इसलिए आपसे अपील है कि यह स्टोर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाए।

ये दिया जवाब

वेबिनार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वयं सहायता के समूह का विस्तार करना जरूरी है। सरकार द्वारा महिलाओं को लोन दिए जा रहे है। आने वाले समय में शिशु लोन अधिक दिया जाएगा। इसलिए जो आप काम कर रहे है वो बहुत अच्छा कर रहे है। मेरी गांव की महिलाओं से अपील है कि वो अपना काम जारी रखे। आने वाले समय में बाजार भी मिलना शुरू हो जाएगा। रही बात हरितक्रांति स्टोर स्वयं सहायता समूह को देने की बात तो इसके लिए कोई भी अप्लाई कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.