Move to Jagran APP

फतेहाबाद में कोरोना का नहीं रुक रहा कहर, दो बुजुर्गाें की मौत

हरियाणा के फतेहाबाद में कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला जारी है। संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं जाखल में नशे की गोलियों के साथ पकड़े गए दो आरोपित कोरोना पॉजिटिव। पुलिस कर्मचारियों के लिए जाएंगे सैंपल।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 09:13 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 09:13 PM (IST)
फतेहाबाद में कोरोना का नहीं रुक रहा कहर, दो बुजुर्गाें की मौत
फतेहाबाद में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई।

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद में कोरोना मरीजों की संख्या रूकी तो स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मरने वालों की रिकवरी रेट एकाएक बढ़ जाएगा जो सभी को परेशान कर रहा है। किसी तरह सितंबर महीना निकल गया। लेकिन अक्टूबर महीना लगते ही कोरोना से मरने वालों की संख्या प्रतिदिन दो हो गई है। दो दिनों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को भी दो बुजुर्गों की मौत हो चुकी है। हालांकि कोरोना के मरीज 11 ही आए है। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 19 रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है।

loksabha election banner

अब स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए मरीजों की संख्या रोकने से पहले मरने वालों की संख्या कम रहा है। शुक्रवार तक जिले में कोरोना के 2349 मरीज आ चुके है। वही ठीक होने वालों का आंकड़ा 2034 हो गया है। इसके अलावा एक्टिव केस 274 हो गया है। इसके अलावा मरने वालों का आंकड़ा 41 पहुंच गया है। वही जाखल में वीरवार को पुलिस ने नशे की गोलियों की तस्करी मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है।

शुक्रवार को ही दो की मौत

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के शिव नगर निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसे उपचार के लिए 30 सितंबर को सिरसा के डेरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां पर शुक्रवार  को मौत हो गई।  इसके अलावा गांव शक्करपुरा निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 25 सितंबर को हिसार के जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। शुक्रवार को दो बुजुर्गों की मौत के बाद आंकड़ा 41 पहुंच गया है। वही वीरवार को भी दो की मौत हुई थी। ऐसे में अक्टूबर महीने में दो दिनों में चार की मौत हो गई।

अब जरा आंकड़ों पर डाले नजर

प्रत्येक महीने कोरोना के मरीज व ठीक हुए मरीजों का ब्योरा :

महीना  मिले मरीज  ठीक हुए  मौत

मार्च     0         0     0

अप्रैल     1        1     0

मई      16       6      0

जून     98       18     0

जुलाई    206      176    2

अगस्त   620      367    10

सितंबर   1290     1350    25

अक्टूबर  48          78   4

शुक्रवार को मिले मरीजों का आंकड़ा

खंड मरीज मिले

फतेहाबाद 4

टोहाना 3

रतिया  2

भट्टूकलां 0

जाखल  1

भूना   1

जिले में शुक्रवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई है। अब यह आंकड़ा 41 तक पहुंच गया है। वहीं 11 नए मरीज आए है। कोरोना से बचना है तो नियमों का पालन करना होगा। अगर ऐसा करेंगे तो हम इस बीमारी को दूर भगा सकते है।

डा. मनीष बंसल, सिविल सर्जन फतेहाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.