Move to Jagran APP

फतेहाबाद में बेलदार से मारपीट मामला, कर्मचारियों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, फिर बंद करेंगे पानी सप्लाई

फतेहाबाद में बेलदार पर जानलेवा हमले पर कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने दो घंटे काम बंद रखा। प्रशासन को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। साथ ही पूरे हरियाणा में हड़ताल की चेतावनी दी है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 03:12 PM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 03:12 PM (IST)
फतेहाबाद में बेलदार से मारपीट मामला, कर्मचारियों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, फिर बंद करेंगे पानी सप्लाई
फतेहाबाद में बेलदान पर हमले के विरोध में जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में रोष जताते कर्मचारी।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत विनोद कुमार बेलदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे कर्मचारियों में रोष फैल गया। कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। काम करवाने आए लोगों को वापस जाना पड़ा। कर्मचारियों ने एलान किया है अगर तीन दिन के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे जिले में पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। अगर उसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे प्रदेश में एक साथ हड़ताल की जाएगी।

loksabha election banner

सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद में यूनियन के तीनों संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने आज कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर गेट मीटिंग की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग में कर्मचारी विनोद कुमार बेलदार पर 20 अगस्त को घर से दफ्तर आते समय रास्ता रोककर मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा हमलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इस हमले में विनोद कुमार के हाथ और पैर में काफी चोट आई और उसे हिसार के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

एक एसडीओ, तीन जेई व एक ठेकेदार है आरोपित

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि विनोद कुमार बेलदार आरटीआइ एक्टिविस्ट भी है। पिछले लंबे समय से वे विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करते रहे हैं। इस भ्रष्टाचार में जो लोग संलिप्त है, उनके नाम भी विनोद कुमार ने बताए हैं। इनमें एक एसडीओ, तीन जेई व एक ठेकेदार शामिल है। भ्रष्टाचार की पोल खुलने से डरे इन लोगों ने कर्मचारी पर जानलेवा हमला करवाया है।

गिरफ्तारी तक जारी रहेंगी गेट मीटिंगें

कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि फतेहाबाद जिला प्रशासन इस मामले की गहनता से शीघ्र जांच करवाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही की जाए। तीनों यूनियनों ने फैसला लिया है कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक कर्मचारियों की गेट मीटिंग जारी रहेगी।

गेट मीटिंग में ये यूनियनें हुईं शामिल

गेट मीटिंग को हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान इन्द्र सिंह घासी, सचिव लादूराम, हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान मुंशीराम कंबोज, सचिव राहुल सैनीव मैकेनिकल वर्करर्स यूनियन संबंधित संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रधान सीताराम, सचिव रमेश जग्गा, शमशेर सिंह कुण्डू, रामदास, धर्मपाल, सुरेश शर्मा, मुकेश कड़वासरा, ईश्वर बागड़ी, विजेन्द्र, महिपाल, राजेन्द्र, सुभाष, मनदीप, नीरज कुमार, सुरेन्द्र सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

यह था मामला 

जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात आजाद नगर निवासी बेलदार विनोद कुमार की ड्यूटी खुंबर में है। 20 अगस्त को वह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए चार लोगों ने मारपीट की और फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बेलदार विनोद की शिकायत पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ आशीष कुमार गर्ग, जेई रमेश कुमार, जेई अश्वनी कुमार, जेई गिरीश कुमार व ठेकेदार राय सिंह शर्मा उर्फ ओंकार सिंह व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.