छह फरवरी को किसानों की चक्का जाम करने की तैयारी, भिवानी में चंदा एकत्रित कर रहे लोग
भिवानी में कितलाना टोल पर किसान धरना दिए हुए है। किसानों की तरफ से लगातार सभा की जा रही है साथ ही छह फरवरी के प्रदर्शन को लेकर बैठक की है। किसानों ने प्रदर्शन के लिए गांवों में टीमें भेजी हैं।
भिवानी, जेएनएन। किसानों आंदोलन को लेकर अभियान तेज किए गए है। छह फरवरी को छह जगह चक्का जाम करने की तैयारी तेज कर दी है। किसान लगातार गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत आंदोलन में आने की न्यौता दिया जा रहा है साथ ही छह फरवरी को प्रदर्शन में भाग लेने के लिए कहा जा रहा है। किसानों की तरफ से इस प्रदर्शन के बाद सात फरवरी को कृषि मंत्री के घर का भी घेराव किया जाएगा।
किसान आंदोलन तेजी से बदल रहा है। भिवानी में कितलाना टोल पर किसान धरना दिए हुए है। किसानों की तरफ से लगातार सभा की जा रही है साथ ही छह फरवरी के प्रदर्शन को लेकर बैठक की है। किसानों ने प्रदर्शन के लिए गांवों में टीमें भेजी है। वह किसानों से आंदोलन में आने के साथ प्रदर्शन में पहुंचने की बात कह रहे है। किसानों की तरफ से छह फरवरी को तीन घंटे का जाम का ऐलान किया हुआ है। वह जाम लगाने के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी देंगे। किसानों की मांग है कि तीन कृषि कानूनों को सरकार रद करें। सरकार की तरफ से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
चंदा किया जा रहा है एकत्रित
गांव से किसान आंदोलन के लिए चंदा एकत्रित किया जा रहा है। चंदा एकत्रित कर बार्डर के अलावा स्थानीय स्तर पर चल रहे धरना स्थल पर पैसा पहुंचाया जा रहा है। वहीं किसानों की तरफ से गांवों से राशन, दूध, दही, लस्सी आदि सामान एकत्रित कर धरना स्थल पर भेजा गया है। किसानों का कहना है कि उनकी तरफ से बार्डर पर खाने की किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।