Move to Jagran APP

किसानों की कपास की फसल खराब

इस बार प्रदेश भर में नरमा-कपास की फसल में भारी नुकसान है। खासकर हिसार जिले में अधिकांश फसल को विभिन्न रोगों ने बर्बाद कर दिया है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आदमपुर खंड में 13 हजार 550 हेक्टेयर भूमि में नरमा-कपास फसल की बिजाई की गई है। सफेद मक्खी हरा तेला उखेड़ा रोग व अन्य बीमारियों ने फसल को लगभग खत्म कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 08:43 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 08:43 AM (IST)
किसानों की कपास की फसल खराब
किसानों की कपास की फसल खराब

संवाद, सहयोगी, मंडी आदमपुर : धरतीपुत्रों के लिए सफेद सोना कही जाने वाली नरमा-कपास की फसल 50 से 90 फीसद तक बर्बाद हो गई है। सफेद मक्खी, हरा तेला, उखेड़ा रोग ने फसल को जकड़ते हुए किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसान बीमा क्लेम, मुआवजा व गिरदावरी को लेकर प्रशासनिक व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि कृषि विभाग द्वारा अपने स्तर पर सर्वे करवाया जा रहा है। इधर अखिल भारतीय किसान सभा ने स्पेशल गिरदावरी व मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

इस बार प्रदेश भर में नरमा-कपास की फसल में भारी नुकसान है। खासकर हिसार जिले में अधिकांश फसल को विभिन्न रोगों ने बर्बाद कर दिया है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आदमपुर खंड में 13 हजार 550 हेक्टेयर भूमि में नरमा-कपास फसल की बिजाई की गई है। सफेद मक्खी, हरा तेला, उखेड़ा रोग व अन्य बीमारियों ने फसल को लगभग खत्म कर दिया है।

किसान नेता सुरेश प्रजापति कोहली, मनजीत बैनीवाल किशनगढ़, दलीप सिंह बैनीवाल, बलजीत नंबरदार, देवेंद्र सिंह, सुरेश भादू, रामकुमार, कुलदीप आदि ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों के कहे अनुसार उन्होंने दवाइयों का खेतों में छिड़काव किया था। उसके बाद भी नरमा-कपास की फसल बर्बाद होने से नहीं बची। किसानों ने कहा कि इससे पहले भी ओलावृष्टि व बारिश के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो गई थी। कपास की फसल से आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद थी, पर अब यह भी टूट गई है।

किसान सभा ने दी आंदोलन चेतावनी

अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष नरषोत्तम, तहसील प्रधान भूप सिंह बिजारणिया, दलीप सिंह राड़, सचिव सतबीर सिंह धायल ने कहा कि सरकार किसानों को अनदेखा कर गुमराह करने का काम कर रही है। इस समय नरमा-कपास की अधिकांश फसल बर्बाद होने से किसान को काफी परेशानी हो रही है। सरकार इसकी जल्द से जल्द गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा दे। उन्होंने चेतावनी दी कि नुकसान का जल्द आकलन न किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

नुकसान का कर रहे आकलन

आदमपुर के खंड कृषि अधिकारी डा. वीरभान और एडीओ डा. जनकराज पूनिया कहना है कि कम बरसात के चलते खंड के गांवों में नरमा-कपास की फसल बीमारियों की चपेट में आ गई है। फसल में हुए नुकसान के आकलन के लिए विभाग व बीमा कंपनी द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

सरकार से बात कर करवाएंगे नुकसान की भरपाई

आदमपुर विधानसभा से प्रत्याशी रही भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने कहा कि उन्होंने हलके के करीब 2 दर्जन गांवों का दौरा कर नरमा-कपास की फसल का जायजा लिया है। इस बार नरमा-कपास की फसल में भारी नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने रविवार को गांव कोहली में आए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के समक्ष किसानों की समस्याएं रखी थी। कृषि मंत्री जेपी दलाल से भी बात की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.