Move to Jagran APP

आंदोलनकारियों के सामने मूक दर्शक बना पुलिस प्रशासन, लोग परेशान होते रहे नहीं ली सुध

जागरण संवाददाता हिसार शहर में आए दिन रोड जाम करना आम बात हो गई है। जाम लगाने वालो

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 07:50 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 07:50 AM (IST)
आंदोलनकारियों के सामने मूक दर्शक बना पुलिस प्रशासन, लोग परेशान होते रहे नहीं ली सुध
आंदोलनकारियों के सामने मूक दर्शक बना पुलिस प्रशासन, लोग परेशान होते रहे नहीं ली सुध

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर में आए दिन रोड जाम करना आम बात हो गई है। जाम लगाने वालों के सामने प्रशासन भी मूकदर्शक बना दिखाई देता है। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को भी देखने को मिला। राजगढ़ रोड पर आंदोलनकारियों ने जाम लगा दिया। आंदोलनकारी 20 से 30 की संख्या में होंगे। इसके बावजूद प्रशासन के हाथ पैर-फूलते नजर आए। आंदोलनकारियों को कुछ इस प्रकार का संभाला जा रहा था, जैसे वो महमान हों। जाम के कारण सैकड़ों लोगों को जो परेशानी हुई वह अधिकारियों के कानों तक भी नहीं पहुंची। वातानुकूलित कक्षों में अफसरों का हाल कुछ ऐसा हो गया है कि उन्हें लोगों की पीड़ा दिखाई ही नहीं देती।

loksabha election banner

-------------

नाम के लिए बना दिए जाते हैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट

शुक्रवार को जिला में विभिन्न स्थानों पर पुलिस व प्रशासन के 52 अधिकारी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिम्मेदारियां निभा रहे थे। इनके सामने लोगों को बंद से दिक्कत हो रही थी मगर इन अधिकारियों को न जाने किस के आदेश का इंतजार दिखाई दिया। अभी तक आंदोलन टोल तक सीमित था मगर अब शहर में लोगों को यह प्रभावित करता दिख रहा है।

---------------

लोगों को समाधान देना प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी

शहर में अगर सड़क जाम इसी प्रकार से की जाती रहीं तो शहरवासियों को हमेशा ही दिक्कत रहेगी। पूर्व में भी विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध के नाम पर सड़क जाम की जाती रही है जिससे लोगों का कामकाज काफी प्रभावित होता है। यह प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह लोगों को परेशानी से निजात दिलाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.