Move to Jagran APP

घमंड के घोड़े पर सवार है प्रदेश की मनोहर सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा रोहतक की नई अनाज मंडी में आयोजित रोहतक लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संम्बोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा लोकतंत्र में हार जीत लगी रहती है इससे निराशा नहीं

By manoj kumarEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 04:43 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 08:59 AM (IST)
घमंड के घोड़े पर सवार है प्रदेश की मनोहर सरकार : दीपेंद्र हुड्डा
घमंड के घोड़े पर सवार है प्रदेश की मनोहर सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

रोहतक, जेएनएन। पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि राज्य की मनोहर लाल सरकार घमंड के घोड़े पर सवार है। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से राज्‍य सरकार को विधानसभा चुनावों में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा लोकतंत्र में हार जीत ताे लगी रहती है। इससे निराशा तो होती है, लेकिन हताश होने की जरूरत नहीं है। दीपेंद्र हुड्डा रोहतक की नई अनाज मंडी में आयोजित रोहतक लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संम्बोधित कर रहे थे।

prime article banner

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में स्थिति दूसरी होती है और विधानसभा चुनावों में स्थित‍ि कुछ और होती है। इसलिए विधानसभा चुनावों में लोकसभा चुनावों के परिणाम के बारे में सोचकर हताश होने की जरूरत नहीं है। विधानसभा चुनावों में सभी कार्यकर्ता इस मन से ही काम करें की जीत उनकी ही होगी।

उन्‍होंने कहा लोकसभा चुनावों में एजेंडा दूसरे तरीके से सेट किया गया था। भाजपा ने राष्‍ट्रवाद और अन्‍य तरह की बातें कर जनता को गुमराह किया और इस मकसद में कामयाब भी हुई। मगर विधानसभा चुनावों में ऐसा नहीं होगा और हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी।

मंच पर आशा हुड्डा, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व राज्यसभा सदस्य शादीलाल बत्रा, पूर्व पार्षद सूरजमल, पार्षद गुलशन ईशपुनियानी, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, महम के विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल आदि भी पहुंचे थे। उन्‍होंने भी मंच के माध्‍यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.