सिरसा में आधी रात को घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला बोली- बच्चों सहित भागकर बचाई जान
आरोप है कि उसने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। हमलावरों के पास डंडे व पिस्तौल थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावर बेड में रखे दो लाख रुपये व सोने चांदी के गहने भी ले गए। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिरसा, जेएनएन। सिरसा में रविवार रात को नोहरिया बाजार में अज्ञात हथियारबंद युवकों ने घर में घुसकर दरवाजे खिड़कियां तोड़ दी तथा घर का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में किराए पर रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 11 बजे बबलू नामक युवक अपने पांच साथियों के साथ दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुस गया। आरोप है कि उसने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। हमलावरों के पास डंडे व पिस्तौल थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावर बेड में रखे दो लाख रुपये व सोने चांदी के गहने भी ले गए। इस संबंध में शहर थाना की सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-------नोहरिया बाजार में किराए के मकान में रहने वाली महिला चांदनी ने बताया कि उसका पति महावीर टैक्सी चलाता है। बीती रात दो सवारियां छोड़ने के लिए पंजाब के जगराओ में गया था। घर में वह तथा उसके तीन बच्चे अंशू, जन्नत व गर्व थे। रात 11 बजे बबलू नामक युवक अपने साथियों सहित आया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। उसने उक्त युवकों से कहा कि उसके पति घर नहीं है वे चले जाएं। लेकिन युवकों ने घर के दरवाजे खिड़कियां तोड़ दी। इसके बाद वह अपने बच्चों सहित रात में रिश्तेदारों के घर जाकर छुप गई। उसे डर था कि कहीं उसे मार न दें। महिला ने बताया कि रात को फिर युवक उसके घर आए और तोड़फोड़ की। उसने आरोप लगाया कि बेड में दो लाख रुपये तथा सोने चांदी के गहने रखे हुए थे वे गायब है।
---------पीड़ित महिला के बयान पर शिकायत दर्ज की है। मौके पर पुलिस टीम मौके का निरीक्षण किया है। इस मामले की जांच कर रहे है। - एएसआइ सत्यनारायण, सब्जी मंडी चौकी प्रभारी, सिरसा