Move to Jagran APP

कर्मचारियों की हड़ताल बेअसर, बाजार खुले, बिजली-पानी पहुंचा, बसें भी चलीं

फोटो 204 205 - सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों कर्मचारी संगठनों व फेडरेशनों के आह्वान पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:25 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:25 AM (IST)
कर्मचारियों की हड़ताल बेअसर, बाजार खुले, बिजली-पानी पहुंचा, बसें भी चलीं
कर्मचारियों की हड़ताल बेअसर, बाजार खुले, बिजली-पानी पहुंचा, बसें भी चलीं

फोटो : 204, 205

loksabha election banner

- सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों व फेडरेशनों के आह्वान पर सभी विभागों में हड़ताल

- कर्मचारियों ने क्रांतिमान पार्क से हिसार बस स्टैंड तक किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, हिसार : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल बेअसर रही। बैंक, रोडवेज, लघु सचिवालय सहित दूसरे विभागों में कामकाज सामान्य रूप से हुआ। वीरवार सुबह से ही क्रांति मान पार्क में अलग-अलग जन संगठनों व कर्मचारी इकट्ठे होना शुरू हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपने रोष को प्रकट किया। प्रशासन की ओर से हड़ताल को बेअसर करने का प्रभाव दिखा। बिजली व पानी की निर्बाध रूप से सप्लाई हुई। इसके अलावा रोडवेज ने भी पूरी बसें चलाई। हाईवे जगह-जगह जाम होने के कारण कम बसें चल पाई। इसके अलावा रोजाना के अपेक्षा कम लोग सफल करने के लिए घरों से निकले। आज के प्रदर्शन के अध्यक्ष मंडल में सीटू के देशराज, इंटक के कृष्ण नैन, एआईयूटीयूसी के मेहर सिहं बांगड, सर्व कर्मचारी संघ के नरेश गौतम शामिल थे। आज के प्रदर्शन को सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड सुरेश कुमार, सीटू जिला उपाध्यक्ष देशराज ,कोषाध्यक्ष मनोज सोनी,वेद प्रकाश शर्मा, एसके एस से सुरेंद्र मान, नरेश गौतम, अशोक सैनी, अध्यापक संघ से पवन कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण नैन, प्रदीप,आशा वर्कर युनियन से सीमा जिला प्रधान, आंगनवाड़ी से कृष्णा शर्मा ने सम्बोधित किया।

व्यापारी नेता अनिल शर्मा, सुभाष मित्तल, अशोक असीजा, सुरेन्द्र बजाज व सोमबीर श्योराण ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में शहर के व्यापारियों ने काली पट्टियां बांध कर अपनी दुकानों पर काम किया।

---------

रोडवेज कर्मचारियों ने गेट मीटिग कर जताया रोष

हड़ताल में भाग लेते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज तालमेल कमेटी के बैनर तले गेट मीटिग करके रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य राजपाल नैन सुरजमल पाबड़ा, रामसिंह बिश्नोई, राजकुमार चौहान व अरूण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। गेट मीटिग को संबोधित करते हुए तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य राजपाल नैन सुरजमल पाबड़ा, रामसिंह बिश्नोई, राजकुमार चौहान व अरूण शर्मा ने कहा निजीकरण व विभाग को तहस-नहस करने तथा कर्मचारियों के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर हड़ताल राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई है।

---

जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने की हड़ताल

हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने पूर्ण रूप हड़ताल की। इस दौरान यूनियन ने सरकार की निजीकरण की नीतियों व अन्य जनविरोधी फैसलों के खिलाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। हड़ताल की अध्यक्षता जिला सचिव सुशील कुमार खुंडिया ने की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को ग्रामीण ब्रांच सचिव नरेश मदान, वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र सिंह खरडिय़ा, हिसार शहर शाखा के सचिव मनीराम निनानिया, रामस्वरूप डाबला, सुरेश डाबला, चांदराम, इंद्राज फौजी, आत्माराम, अनिल आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.