Move to Jagran APP

आदमपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव 18 को

संवाद सहयोगी मंडी आदमपुर आदमपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के चुनाव आगामी 18 अक्तूबर

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 08:53 AM (IST)
आदमपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव 18 को
आदमपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव 18 को

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर: आदमपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के चुनाव आगामी 18 अक्तूबर को करवाए जाएंगे। व्यापार मंडल की चुनाव समिति ने 6 पदाधिकारियों के चुनाव के लिए प्रकिया शुरू कर दी है। चुनाव समिति के संरक्षक श्यामलाल जैन ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का 3 वर्षीय कार्यकाल गत माह पूरा हो गया था। अब प्रधान, दो उपप्रधान, सचिव, सह-सचिव व कोषाध्यक्ष पद की नियुक्ति के लिए 18 अक्तूबर को चुनाव होंगे। इसके लिए 5 अक्तूबर तक वोट बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 5 से 8 अक्तूबर तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। 12 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद यदि किसी पद के लिए सर्वसम्मति नहीं बनती है तो 18 अक्तूबर को उस पद के लिए चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व व्यापार मंडल के नए सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्य बनाने के बाद मतदाता सूचि तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि इस समय आदमपुर व्यापार मंडल के करीब 300 सदस्य हैं। इन सदस्यों में आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई, पूर्व विधायक कुलवीर बैनीवाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाना रणबीर सिंह गोदारा, मामा रमेश गोदारा सहित कई कांग्रेस, भाजपा, जजपा व इनेलो नेता शामिल हैं। गौरतलब है कि 3 वर्ष पूर्व हुए चुनाव में लीलाधर गर्ग प्रधान, दीनदयाल गोयल उपप्रधान, राजकुमार गोयल सचिव व गौरव मेहता कोषाध्यक्ष चुने गए थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.