निगम में नगर पालिका कर्मचारी संघ की इकाई शाखा में प्रधान पद का चुनाव आज, अवैध पोस्टरों की भरमार
नगर निगम में नगर पालिका कर्मचारी संघ की इकाई शाखा में प्रधान पद के लिए आज 26 नवंबर को चुनाव है। चुनाव में प्रधान पद के लिए दो दावेदार हैं। जिसमें पूर्व कर्मचारी नेता राजेश बागड़ी और पूर्व प्रधान प्रवीन कुमार के भाई पवन पावा प्रधान पद के दावेदार है। इन चुनाव के प्रचार प्रसार में नगर निगम प्रशासन ने दीया तले अंधेरा कहावत को चरितार्थ कर दिया है।
जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम में नगर पालिका कर्मचारी संघ की इकाई शाखा में प्रधान पद के लिए आज, 26 नवंबर को चुनाव है। चुनाव में प्रधान पद के लिए दो दावेदार हैं। जिसमें पूर्व कर्मचारी नेता राजेश बागड़ी और पूर्व प्रधान प्रवीन कुमार के भाई पवन पावा प्रधान पद के दावेदार है। इन चुनाव के प्रचार प्रसार में नगर निगम प्रशासन ने दीया तले अंधेरा कहावत को चरितार्थ कर दिया है। कारण है कि दूसरों को अवैध होर्डिंग्स का कानून सिखाने वाला नगर निगम इन दिनों स्वयं ही अवैध होर्डिंग से सटा हुआ है। चुनाव में अपनी सियासत चमकाने वाले दावेदार पक्ष की ओर से निगम गेट पर अवैध होर्डिंग्स की भरमार है। निगम में ही होर्डिंग्स को लेकर तय मानकों को दरकिनार कर अवैध होर्डिंग्स से सियासत चमकाई जा रही है। उधर अफसर मूकदर्शक बने हुए है। ऐसे में एडवोकेट संदीप चोपड़ा ने उप निगम आयुक्त को शिकायत की है कि दूसरों पर कानून लागू करने वाले निगम अफसर अपने स्टाफ पर भी कानून लागू करे और निगम प्रॉपर्टी पर लगे अवैध होर्डिंग्स को तुरंत प्रभाव से हटवाए। एडवोकेट संदीप चोपड़ा ने कहा कि उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने इस मामले में संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है।
----------------
निगम बिल्डिग पर अवैध होर्डिंग्स से चमका रहे सियासत
जनता यदि शहर में अवैध होर्डिंग्स लगाती है तो निगम प्रशासन उस पर नगर निगम अधिनियम 1994, हरियाणा प्रिवेंशन आफ डिफेसमेंट आफ प्रोपर्टी एक्ट 1989 तथा संशोधित अधिनियम 1996 की धारा 3ए के अनुसार इसे आपराधिक श्रेणी में मानते हुए कार्रवाई करती है।, लेकिन निगम में इन दिनों अवैध होर्डिंग्स से सियासत चमकाई जा रही है।
-----------------
ये भी जानें
- हरियाणा प्रिवेंशन आफ डिफेसमेंट आफ प्रोपर्टी एक्ट 1989 के तहत 16 नवंबर 2017 से 14 मार्च 2019 तक नगर निगम ने नोटिस भेजे - 72
- इस समय अवधी में जुर्माना वसूला - 34650 रुपये
- केंद्र और सरकारी संस्थानों को भेजे नोटिस - 19
----------------------