बहादुरगढ़ में बहन के घर रह रहे भाई की हत्या, भिवानी में मिला अज्ञात महिला का शव
अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। बहादुरगढ़ में एक बुजुर्ग आदमी की गला घोंट कर हत्या कर दी तो वहीं भिवानी में एक महिला का शव मिला है।
हिसार, जेएनएन। अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। बहादुरगढ़ में एक बुजुर्ग आदमी की गला घोंट कर हत्या कर दी तो वहीं भिवानी में एक महिला का शव मिला है। सरल डाडम रोड पर एक महिला की डेड बॉडी मिली है। बहादुरगढ़ के आसंडा गांव में अपनी बहन के घर रह रहे 65 वर्षीय बलजीत पुत्र धर्मपाल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका खेत मे शव पड़ा मिला है। गले मे अंग वस्त्र बंधा हुआ था और पायजामे से हाथ बंधे थे।
वहीं मुंह से खून निकला हुआ था। इसके अलावा आंखों पर भी चोट के निशान हैं। मृतक नायब सूबेदार रहा है। मृतक मूल रूप से सोनीपत के गांव तिहाड़ मलिक का रहने वाला था। परिवार सोनीपत में रहता है वह अपनी बहन के यहां रहता था। अभी किसी पर शक नहीं जताया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर बिना दुश्मनी के किसी ने हत्या कैसे की।
इसके अलावा भिवानी में एक अज्ञात शव मिला है। थाना प्रभारी संदीप सहित पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की डेड बॉडी रोड के साथ बाजरे के खेत में पड़ी मिली। महिला की पहचान नहीं हुई है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष के करीब लग रही है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि महिला की डेड बॉडी की सूचना मिली थी। एफएसल की टीम भी मौके पर पहुंची। महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मौत संदिग्ध लग रही है और महिला प्रवासी लग रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी सामान्य अस्पताल में भेज दिया है।
बता दें कि पुुलिस दोनों ही केस में गहनता से जांच कर रही है। बहादुरगढ़ और भिवानी दोनों ही केस पेचिदा बने गए हैं। भिवानी में भी महिला का शव हत्या की दृष्टि से देखा जा रहा है। मगर चोट के निशान नहीं मिलने से यह भी हो सकता है कि महिला का गला दबाकर हत्या की गई हो। वहीं बहादुरगढ़ में यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर हत्यारा कौन है।