हिसार में महिला से आठ लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भी किए वायरल
महिला ने ससुराल के कई लोगों पर सामुहिक दुष्कर्म करने उसकी आपत्तिजनक फोटो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डालने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पीड़िता ने बताया उसकी शादी दस साल पहले राजस्थान के गांव में हुई थी।
जागरण संवादाता, हिसार: जिले के एक गांव निवासी एक महिला ने ससुराल के कई लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने, उसकी आपत्तिजनक फोटो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डालने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दस साल पहले राजस्थान के गांव में हुई थी। लेकिन उसके पति की पहले ही तीन शादियां हो चुकी थी। उसके पति की आयु 50 वर्ष के करीब थी। उसके आरोपित पति अपनी पत्नियों को छोड़ चुका था। पीड़िता ने अपने पति पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए। लेकिन उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था, उससे मारपीट की जाती थी, एक दिन उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उस रात वह गली में रही। पीड़िता का आरोप है कि उस रात उसके मामा ससुर के बेटों , उसके मामा ससुर और उसके बेटे ने गली में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह अपने घर चली गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपितो ने कंप्यूटर से उसकी आपत्तिजनक फोटो निकालकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी।
पीड़िता ने बताया की उसने यह बात अपने पति को बताई। लेकिन उसके पति ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपितों ने इस बात का फायदा उठाया और उसकी आपत्तिनक फोटो कंप्यूटर से बना ली। आरोपितो ने उसे उसकी आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर डालने का डर दिखाकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने उससे दो बार में नौ हजार रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।