हिसार से चंडीगढ़- दिल्ली के लिए चलेंगी आठ एसी बसें
संवाद सहयोगी, हिसार : गर्मियों के मौसम में हिसार से चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर एसी बसों की बढ़त
संवाद सहयोगी, हिसार :
गर्मियों के मौसम में हिसार से चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर एसी बसों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए रोडवेज ने आठ एसी बसों की डिमांड मुख्यालय भेजी है, जिसमें व्यापारियों, शिक्षक वर्ग, सरकारी अधिकारियों की ओर से अधिक डिमांड की जा रही है। अगर इन दोनों रूटों पर एसी बसों को सुचारू रूप से लगा दिया जाएं तो रोडवेज को रोजाना कुल राजस्व कोष में डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त इनकम होगी। बता दें कि रोडवेज को एक दिन में कुल 20 लाख रुपये की इनकम होती है। चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर कुल आठ लाख रुपये की इनकम होती है। लेकिन अगर एसी बसों की सुविधा इन दोनों रूट पर चलती है तो रोडवेज को करीब दस लाख रुपये का फायदा पहुंचेगा, जबकि रोडवेज की एक दिन की इनकम 22 लाख रुपये होगी। वहीं दूसरी ओर, आम जनता को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि अभी तक एसी बसों का किराया पर विचार-विमर्श नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि एसी बसें मिलते ही किराया सूची भी जारी कर दी जाएगी। बॉक्स
चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर बढ़ रही है एसी बस की डिमांड
गर्मियों के मौसम में चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर एसी बसों की डिमांड बढ़ रही है। क्योंकि गर्मियों के मौसम में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें बच्चे भी शामिल है। व्यापारियों, शिक्षक वर्ग और सरकारी कर्मचारियों की ओर से एसी बसों की डिमांड अधिक की जाती है। अगर ये आठ एसी बसें आती है तो दोनों रूटों पर यात्रियों को राहत की सांस मिलेगी। बॉक्स
किराया में होगा इजाफा
रोडवेज अधिकारियों की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर एसी बसें चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर चलती है तो किराया में इजाफा होगा। बता दें कि चंडीगढ़ का किराया 235 रुपये और दिल्ली का 155 रुपये है। अगर ये एसी बसें आती है तो दोनों रूटों पर किराया दोगुना हो जाएगा। लेकिन अभी तक विभागीय पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि अधिकारियों ने किराया बढ़ने की उम्मीद एसी बसों की बता दी है। बॉक्स
हिसार बेड़े में होगी कुल 222 बसें
हिसार डिपो के पास अभी तक कुल बसें 214 है, जिनमें हांसी उप केंद्र की 42 बसें शामिल है। लेकिन अगर एसी बसों की संख्या बढ़ती है तो हिसार डिपो में बसों की कुल संख्या 222 हो जाएगी। हिसार डिपो के पास 166 रूट है, जिनमें हांसी उप केंद्र में 49 रूट शामिल है। रोजाना हिसार डिपो कुल 225 किलोमीटर दूरी तय करता है, जिनमें हिसार बसें करीब 80 हजार किलोमीटर बसें चलती है। वर्जन :::
मुख्यालय से आठ एसी बसों की डिमांड कर दी गई है। चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर यात्रियों को राहत की सांस मिलेगी।
- सुरेंद्र कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक, हिसार डिपो।