सिरसा में बोले दुष्यंत चौटाला, कहा- किसान नेताओं की पहले से ही राजनीति में आने की सोच थी
उप मुख्य्मंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंजाब के किसानों द्वारा बनाए गए मोर्चे को लेकर कहा कि किसान आंदोलन के आगे नेताओ की मंशा पहले दिन से साफ थी की उनको राजनीति में आना है। आने वाले समय में जिन प्रदेशों में चुनाव है वहां भी ऐसा ही देखने को मिलेगा।
जागरण संवाददाता, सिरसा। पंजाब में किसान संगठनों ने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला कर लिया है। किसानों के इस फैसले के बाद से इस पर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। हरियाणा के डिप्टी सीएम ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उप मुख्य्मंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंजाब के किसानों द्वारा बनाए गए मोर्चे को लेकर कहा कि किसान आंदोलन के आगे नेताओ की मंशा पहले दिन से साफ थी की उनको राजनीति में आना है। पंजाब में दो पार्टियां तो बन चुकी है,आने वाले समय में जिन प्रदेशों में चुनाव है वहां भी ऐसा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर 32 पंजाब की किसानो के संगठनो में से 25 संगठन एक नया मोर्चा बनाकर उसे राजनीतिक दल का स्वरूप दे रही है तो संयुक्त किसान मोर्चा से अलग कैसे है।
डिप्टी सीएम ने कहा जल्द होगा कैबिनेट विस्तार
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के एक संगठन ने अपना मोर्चा बना लिया है,आने वाले दिनो में यूपी के भी तीन संगठनो में से एक संगठन अपना मोर्चा बना लेंगे। ये तमाम लोग अपना नाम चमकाने में राजनीति में उतरे है।
कैबिनेट में विस्तार को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा जल्द होने वाला है कैबिनेट विस्तार।
सभी विभागों को किया जाएगा डिजिटलाइजेशन
डिप्टी सीएम ने कहा हरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ़्यू नहीं लगाया है। बल्कि रात को कुछ पाबंदियां लगाई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्ष में सभी विभागों को डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।
कामन सर्विस सेंटर में बढ़ाई सुविधाएं
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि राज्य सरकार वर्ग की बेहतरी के लिए काम कर रही है। “कॉमन सर्विस सेंटर में बढ़ाकर करीब 600 सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। “वर्ष 2022 में सीएचसी को मॉर्डनाइज करने पर जोर रहेगा। सरकार का प्रयास है जनता को घर बैठे मिले सुविधाएं। “आधुनिकीकरण, डिजिटाइजेशन का आम जन को मिल रहा लाभ। “तीन साल में निरंतर मजबूत हो रही जेजेपी, अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार पर काम चल रहा है।