Move to Jagran APP

हिसार में फैल रहा नशे का कारोबार, दिल्ली से भी मिल रहे हैं लिंक, जा रही जानें

हिसार में नशे का कारोबार फैल रहा है कई ऐसे ठिकाने हैं जहां पर नशा करने वाले युवाओं की भीड़ लगी रहती है। नशे का इंजेक्‍शन लगा रहे एक युवक की मीरपुर में मौत हो गई है। वहीं ऐसे कई ऐसे युवा हैं जो इस लत में पड़े हुए हैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 08:42 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 08:42 AM (IST)
हिसार में फैल रहा नशे का कारोबार, दिल्ली से भी मिल रहे हैं लिंक, जा रही जानें
हिसार में नशे का कारोबार पुरजोर तरीके से पांव पसार है और इस ओर किसी का ध्‍यान भी नहीं है

हिसार, जेएनएन। अग्रोहा में 24 वर्षीय युवक की मृत्यु के बाद हिसार में दिनों दिन बढ़ता नशा एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है। आप जानकार हैरान रह जाएंगे कि शहर में 400 लोग ही सिविल अस्पताल में नशे का उपचार करा रहे हैं। जबकि दूसरे लोगों तक पहुंच ही नहीं हो पा रही है। उपचार करा रहे  मरीजों को रोजाना एक निश्चित मात्रा में दवा दी जाती है। धीमे-धीमे दवा की डोज कम की जाती है। इसके साथ ही कई बार काउंसलिंग भी की जा रही है।

loksabha election banner

इसके बावजूद भी नशे की लत को छुड़वाने के लिए कम ही लोग आते हैं। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता कि अब उनसे नशा नहीं छूटेगा, जबकि कई लोग नशा छोड़कर अपना काम कर रहे हैं। पुलिस ने नशा की बिक्री रोकने के लिए नशा निरोधक सेल भी बनाया है। जिसके तहत गांव-गांव में जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक डीएसपी गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरुक भी कर रहे हैं।

2020 में पुलिस ने यह पकड़ा नशे का जखीरा

हेरोइन- 5.669 किलोग्राम

चिट्टा- 12.329 किलोग्राम

चूरापोस्त- 597 किलोग्राम

चरस- 500 ग्राम

गांजा- 490 किलोग्राम

गोलियां- 3000 किलोग्राम

कफ सीरप- 61 बोतल

इस साल जनवरी-फरवरी माह में नशा पकड़ा

गांजा- 50 किलोग्राम

डोडा पोस्ट- 530 किलोग्राम

टेबलेट- 3500 किलोग्राम

हेरोइन- 100 ग्राम

शहर में इन स्थानों पर अक्सर मिलते हैं नशेड़ी

- अंबेडकर बस्ती

- गूजरी महल

- जिंदल पार्क के आसपास का क्षेत्र

- बस स्टैंड के पीछे वाटर वर्कस

- बालसमंद नहर पर

- सेक्टर 27-28 के आसपास

नशे के लिए लोग खून तक कर रहे

पिछले दिनों सिरसा चुंगी के पास पेट्रोल पंप पर एक नशेड़ी ने कर्मचारियों को हतौड़ों से मारकर नगदी लूट ली थी। कई दिन तक इस आरोपी का खौफ शहर के लोगों में व्याप्त दिखाई दिया था। यहां तक कि पेट्रोल पंपों पर कर्मचारियों ने बाहर सोना तक बंद कर दिया था। हालांकि पुलिस ने कुछ दिन बार आरोपित को पकड़ लिया। इससे पहले भी यह आरोपी पेट्रोल पंप कर्मचारियों को मार चुका था। यह सभी वारदातें नशे की पूर्ति के लिए अंजाम दी थी।

दिल्ली तक से नशे की हो सप्लाई

कुछ दिन पहले पुलिस ने एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया था। यह व्यक्ति दिल्ली से बैठकर हिसार में नशे की खेप अक्सर डिलीवर करता था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि नशे की जड़ लगातार फैल रही है। हालांकि पुलिस इस पर लगातार चोट कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.