समाचार साझा करने से पहले जांचना व परखना जरूरी : डा. अशोक कुमार
बेहतर समाज के लिए सही सूचना होना जरूरी है। तथ्यपरक और विश्वसनीय सूचनाएं बेहतर समाज बनेगा। गलत सूचनाओं की रोकथाम जरूरी है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : बेहतर समाज के लिए सही सूचना होना जरूरी है। तथ्यपरक और विश्वसनीय सूचनाओं से बेहतर समाज बनेगा। गलत सूचनाओं की रोकथाम जरूरी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डा. अशोक कुमार ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के स्वयं सिद्ध वेबिनार में यह विचार रखे।
डा. अशोक कुमार ने कहा कि किसी भी सूचना या समाचार को साझा करने से पहले उसको जांचना, परखना और सत्यापित करना जरूरी है। कोविड-19 के समय में गलत सूचनाओं के प्रभाव को बताया। झूठी सूचनाओं के जाल से निकलना होगा।
विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में झूठी सूचनाओं के दुष्प्रभावों के शिकार हो रहे हैं। वेबिनार का समन्वयक सहायक प्रोफेसर सुनित मुखर्जी ने किया। सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार ने अतिथि वक्ता का आभार प्रकट किया।