तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, बोली-पति के पास वापस जाना चाहती हूं, आरोपित कर रहा तंग
पीडि़ता ने बताया कि पति से तलाक के बाद साथ में काम करने वाला एक कर्मचारी उसके संपर्क में आया। जिसने शादी करने का झांसा दिया और अगस्त 2018 से लेकर अब तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
रोहतक, जेएनएन। दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कलानौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने सहयोगी पर दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में काम करती है। उसका अपने पति से तलाक हो गया था। दोनों का एक बच्चा भी है। पति से तलाक के बाद साथ में काम करने वाला एक कर्मचारी उसके संपर्क में आया। जिसने शादी करने का झांसा दिया और अगस्त 2018 से लेकर अब तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपित ने उसके फोटो भी ले लिए। इसके बाद अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीडि़ता का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों से वह परेशान हो चुकी है। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला का तलाक हो गया था। अब दोबारा से दोनों के बीच समझौता हो गया है और वह अपने पति के साथ जाना चाहती है, लेकिन आरोपित युवक उसे परेशान कर रहा है।
-----शिकायतकर्ता और आरोपित साथ में काम करते हैं। पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
- सुशीला, डीएसपी महिला थाना
धोखाधड़ी कर विधवा से हड़पा ट्रैक्टर, केस दर्ज
सांपला : बलियाणा गांव की विधवा महिला के साथ धोखाधड़ी कर दो लोगों ने ट्रैक्टर हड़प लिया। पुलिस को दी गई शिकायत में बलियाणा गांव निवासी अंजु पत्नी मुकेश ने बताया कि उसकी पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे के साथ मिलकर मजदूरी करती है। करीब एक साल पहले बेटे ङ्क्षरकू ने लोन पर ट्रैक्टर लिया था। जिसे किराये पर चलाया जा सके, लेकिन काम धंधा नहीं चल सका। इसके बाद भिवानी के रोहणात गांव निवासी जयभगवान और रणबीर ट्रैक्टर को घर से ले गए। आरोपितों ने झांसा दिया कि वह ट्रैक्टर को बिकवा देंगे, लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी ना ट्रैक्टर वापस दे रहे हैं और ना ही उसकी रकम दे रहें। अब ट्रैक्टर वापस मांगने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़ता की शिकायत पर आइएमटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।