Move to Jagran APP

ऑटो रिक्‍शा के महंगे किराये से परेशान हिसारवासी कमिश्नर से मिले, बोले-सिटी बस चलाओ

ऑटो-रिक्शा संचालकों की मनमानी खत्म करने के लिए शहरवासियों ने निगम कमिश्नर के नाम पत्र लिखकर उनसे सिटी बस चलाने की गुहार लगाई है। सिटी बसें चलाने का आश्‍वासन भी मिला है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 10:12 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 10:12 AM (IST)
ऑटो रिक्‍शा के महंगे किराये से परेशान हिसारवासी कमिश्नर से मिले, बोले-सिटी बस चलाओ
ऑटो रिक्‍शा के महंगे किराये से परेशान हिसारवासी कमिश्नर से मिले, बोले-सिटी बस चलाओ

हिसार, जेएनएन। ऑटो-रिक्शा संचालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। ऑटो-रिक्शा संचालक यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक किराया वसूल रहे हैं। ऑटो-रिक्शा संचालकों की मनमानी खत्म करने के लिए शहरवासियों ने निगम कमिश्नर के नाम पत्र लिखकर उनसे सिटी बस चलाने की गुहार लगाई है। ताकि यात्री सस्ता सफर कर सके। उधर इस मामले में शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा (यूएलबी) ने भी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे में अब जल्द ही शहर में सिटी बसें चलने की संभावना है।

loksabha election banner

वार्ड-20 से अग्रसेन कॉलोनी निवासी रङ्क्षवद्र बिश्नोई ने बताया कि शहर में सिटी बस चलवाने के लिए नगर निगम कमिश्नर के नाम पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से कमिश्नर से जल्द शहर में सिटी बसें चलवाने की मांग की है ताकि शहरवासियों को ऑटो-रिक्शा संचालकों की मनमानी से राहत मिले। इन दिनों ऑटो-रिक्शा संचालक अपनी मनमर्जी का किराया वसूल रहे है। जबकि कोविड-19 के कारण जनता आर्थिक तंगी से जूझ रही है। ऐसे में उनपर ऑटो-रिक्शा संचालकों की मनमर्जी और आर्थिक बोझ लाद देगी। जो आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

यूएलबी में कागजी कार्रवाई शुरू

यूएलबी में भी सिटी बस सर्विस शुरू करने को लेकर कागजी कार्रवाई की जा रही है। उसी कड़ी में 6 जुलाई 2020 को यूएलबी के सहायक टाउन प्लानर की ओर से निगम कमिश्नर को पत्र भेजकर मीङ्क्षटग बुलाई थी। स्टाफ की माने तो किन्हीं विभागीय कारणों से मीङ्क्षटग नहीं हो पाई। ऐसे में अब आगामी समय में बैठक होगी। जिसमें शहर में सिटी बस सर्विस शुरु करने के लिए फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में फैसला जनता के हक में आता है तो शहर में आगामी समय में 10 सिटी बसें चल सकती हैं। क्योंकि 4 की पहले ही चलाने की अनुमति है। जो लॉकडाउन के कारण अभी बंद है। वहीं छह  नई बसें चलाने का नगर निगम प्रशासन को प्रपोजल सौंपा हुआ है। ऐसे में यदि ये सभी चलती है तो 10 सिटी बसें चल पाएंगी।

जल्द सिटी बसें चलाने पर कर रहे हैं विचार: जेसी

जनता को राहत दिलाने की दिशा में नगर निगम प्रशासन शहर में पूर्व में चल रही चार सिटी बसों को फिर से चलाने पर विचार विमर्श कर रहा है। इस संदर्भ में नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी चेतल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने पूर्व में भी जनता का हित देखते हुए सिटी बसें चलाई थी। सरकार का यह प्रोजेक्ट जनता के हित में सफल रहा। जिससे लोगों को काफी आर्थिक लाभ हुआ। वर्तमान में कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन में सिटी बस सर्विस बंद करनी पड़ी थी। ऐसे में अब हम बस सर्विस शुरु करने के आगामी आदेश के इंतजार में हंै। इस संबंध में हम अपने स्तर पर भी विचार विमर्श कर रहे हंै। हमारा प्रयास है कि जनहित में सिटी बस सर्विस शुरू करे ताकि जनता को आर्थिक लाभ हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.