Move to Jagran APP

वार्डो में विकास के लिए राशि जारी करने में हुआ भेदभाव

उन्होंने कहा कि शहर के केवल 9 वार्डो के विकास की योजना बनाई गई है जिसमें से 4 करोड़ 45 लाख केवल 5 वार्डो में ही खर्च किए जाएंगे। वार्ड 20 में एक करोड़ 45 लाख वार्ड 15 में एक करोड़ 16 लाख 50 हजार वार्ड 14 में 74.5 लाख वार्ड 16 में 50 लाख व वार्ड 17 में विकास कार्यो पर 59 लाख रुपए खर्च होंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 08:42 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 08:42 AM (IST)
वार्डो में विकास के लिए राशि जारी करने में हुआ भेदभाव
वार्डो में विकास के लिए राशि जारी करने में हुआ भेदभाव

जागरण संवाददाता, हिसार : विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने सरकार से स्वीकृत पांच करोड़ अनुदान राशि वितरित करते समय कई वार्डो की अनदेखी की। यह आरोप लगाते हुए नागरिक मंच ने कहा कि शहर के जिन क्षेत्रों के विकास कार्यो के लिए राशि दी गई है, उसके अलावा भी कई वाडों में लोग जनसुविधाओं से वंचित हैं।

loksabha election banner

मंच के प्रधान आरसी जग्गा, सचिव मनोहर लाल जाखड़, उपप्रधान सुदर्शन मिनोचा, उपप्रधान शकुंतला जाखड़, वित्त सचिव दिनेश सिवाच ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इस भेदभाव से आमजन में रोष है।

उन्होंने कहा कि शहर के केवल 9 वार्डो के विकास की योजना बनाई गई है, जिसमें से 4 करोड़ 45 लाख केवल 5 वार्डो में ही खर्च किए जाएंगे। वार्ड 20 में एक करोड़ 45 लाख, वार्ड 15 में एक करोड़ 16 लाख 50 हजार, वार्ड 14 में 74.5 लाख, वार्ड 16 में 50 लाख व वार्ड 17 में विकास कार्यो पर 59 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें प्रमुख रूप से शांति नगर, राजीव नगर, कुंजलाल गार्डन, सैनियान मोहल्ला, संत नगर, महाबीर कालोनी, 12 क्वार्टर रोड, मिल गेट एरिया शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.