Move to Jagran APP

हिसार में बेसहारा पशु ने बुजुर्ग महिला को सिंग से उठाकर फेंका, हाथ टूटा, पंसलियों में आई चोट

एक बेसहारा गाय हिंसक हो गई और एक बुजुर्ग महिला कमलेश को कई टक्कर मारी। उसे सिंग पर उठाकर फेंक दिया। गाय द्वारा पहली टक्कर मारे जाने के बाद जब गाय दूसरी टक्कर मारने आई तो महिला ने उसके सिंग पकड़ लिये। महिला की बाजू टूट गई है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 11:45 AM (IST)
हिसार में बेसहारा पशु ने बुजुर्ग महिला को सिंग से उठाकर फेंका, हाथ टूटा, पंसलियों में आई चोट
हिसार में गाय से बचाव के लिए महिला करती रही प्रयास, पड़ोसियों ने गाय को भगाया तो बची जान

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर में बेसहारा गोवंश के हिंसक होने के कारण लोग उनका लगातार शिकार हो रहे है। ताजा मामला न्यू ऋषि नगर का है। जहां एक बेसहारा गाय हिंसक हो गई और एक बुजुर्ग महिला कमलेश को कई टक्कर मारी। उसे सिंग पर उठाकर फेंक दिया। गाय द्वारा पहली टक्कर मारे जाने के बाद जब गाय दूसरी टक्कर मारने आई तो महिला ने उसके सिंग पकड़ लिये। महिला ने करीब 5-7 मिनट तक बचाव के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने आप को गाय से नहीं बचा पाई और गाय ने उसे उठाकर फेंक दिया। इसके बाद तीन-चार टक्कर ओर मारी। महिला ने काफी शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग बाहर निकलकर आए और उन्होंने महिला की जान बचाई। इस घटना में महिला का एक हाथ टूट गया। फंसलियों और शरीर पर कई जगह चोटें आई है।

loksabha election banner

महिला ने काफी दिखाई हिम्मत, पर खुद को नहीं बचा पाई

करीब 55 वर्षीय कमलेश देवी ने बताया कि सायं को उसके घर के बाहर एक गाय ने अचानक आकर उसे टक्कर मारी। वह गिर गई। गाय कुछ दूर जाकर फिर मेरी तरफ आई। वह जैसे ही मुझे टक्कर मारने लगी तो मैंने उसके सिंग पकड़ लिये और अपना बचाव करने का प्रयास किया। कुछ देर बचाव के लिए संघर्ष किया लेकिन अंत में गाय ने उठाकर फेंक दिया। इसके बाद भी मुझे गाय ने टक्कर मारी। आसपड़ोस के लोगों की मदद से मेरी जान बच पाई। इस घटना में मेरा हाथ टूट गया है और कई जगह चोटे है। निजी अस्पताल में ईलाज करवया है। अब अग्रोहा मेडिकल कालेज में ईलाज होगा।

बेसहारा पशु के कारण किसी की गई जांच तो कोई हुआ घायल

- अगस्त 2015 में सौगात मोबाइल गैलरी संचालक अमित कुमार अपने पिता के साथ स्कूटी पर आ रहे थे। अचानक उनकी स्कूटी के सामने बेसहारा पशु आया। जिसके कारण स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अमित के पिता की मौत हो गई।

- नवंबर 2016 में हिसार-तोशाम रोड पर गांव भोजराज के पास पशु सामने आने के कारण असंतुलित गाड़ी पेड़ से टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हुई।

- सितंबर 2017 में महावीर कॉलोनी स्थित चंदूलाल गार्डन क्षेत्र में ट्यूशन से घर लौट रही सात साल की मुस्कान को एक गाय ने मुंह में पकड़कर करीब 400 मीटर तक घसीटा। आसपास के लोगों की मदद से मुस्कान की जान बची।

- साल 2018 में लाजपत नगर में करीब 90 वर्षीय बुजुर्ग सोमनाथ करीब 3 बजे घर से दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। घर से करीब 10 कदम दूर ही गए थे कि सड़क पर गाय ने बुजुर्ग को सींग पर उठाकर फेंक दिया। इस घटना से बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

- जुलाई 2019 को पुरानी सब्जीमंडी के पास एक बुजुर्ग को गाय ने सींगों में उठाया और फेंक दिया। एक युवक ने देखा और गाय को भगाई तब जाकर जान बची। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

- अगस्त 2021 को पशु पकड़ने वाली निगम टीम कर्मी खेम सिंह को गाय करीब 10 मीटर तक सिंग पर उठाकर ले गई और दीवार में दे मारा। इसमें कर्मचारी को काफी चोटें आई।

----शहर में काफी बेसहारा पशु है। नगर निगम टीम बेसहारा पशुओं को पकड़ रही। निगम टीम शहर को बेसहारा पशु मुक्त करने के लिए काफी समय से कार्य कर रही है।

- डा. प्रदीप हुड्डा, उप निगम आयुक्त, नगरनिगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.